पसाह नदी में नहाने के दौरान डूबने से बच्ची की मौत, पोस्टमार्टम में भेजा गया
23 August, 2020
Comment
आदापुर में रविवार को ऋषि पंचमी के अवसर पर व्रतियों के साथ पसाह नदी में स्नान करने गई एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत पानी में डूबकर हो गई। उसकी पहचान मूर्तियां बाबूटोला गांव निवासी सुशील सिंह की पुत्री निधि कुमारी के रूप में की गई है। वहीं स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया है। इधर उक्त घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इसकी पुष्टि ग्रामीण सह सेंट्रल कौंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/adapur/news/child-dies-due-to-drowning-while-bathing-in-pasah-river-sent-in-post-mortem-127646210.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/24/orig_uyioiopop_1598225214.jpg
0 Response to "पसाह नदी में नहाने के दौरान डूबने से बच्ची की मौत, पोस्टमार्टम में भेजा गया"
Post a Comment