Popular Posts

परीक्षा फाॅर्म भरने के नाम पर अधिक राशि की वसूली

परीक्षा फाॅर्म भरने के नाम पर अधिक राशि की वसूली

गोपाल साह विद्यालय में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा का फाॅर्म भरने वाले छात्रों से अधिक राशि वसूली जा रही है। जिसका खुलासा शनिवार को डीईओ की जांच में हुआ। डीईओ ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। जहां फाॅर्म भरने के दौरान अधिक राशि लेने सहित अन्य गड़बड़ियां सामने आई। 33 शिक्षक में 12 शिक्षक व चार परिचारी में एक परिचारी बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए थे। दो शिक्षक 10 जुलाई से ही विद्यालय से बिना सूचना के गायब थे। जबकि अन्य शिक्षक कुछ दिनों से अनुपस्थित चल रहे थे।

डीईओ ने विद्यालय में परीक्षा फाॅर्म भरने आए बच्चों से पूछताछ की थी। बच्चों ने बताया कि उनसे निर्धारित राशि से अधिक राशि ली जा रही है। बच्चों की बात को उन्होंने गंभीरता से लिया। प्रधानाध्यापक की मनमानी के मामले में डीईओ ने उनसे एवं अन्य संलिप्त शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा है। सभी को 24 घंटे के भीतर जवाब देना है। निरीक्षण के दौरान गायब शिक्षकों में सुप्रिया, अनुराधा कुमारी, सुनिल कुमार तिवारी, राजेश कुमार (पीटी), अनवर उस्मानी, सोनी कुमारी, राजेश कुमार (पुस्तकालयाध्यक्ष), आरती कुमारी, दीपक कुमार द्विवेदी, सतीश कुमार, रश्मि वर्मा, शिल्पा समदर्शिनी व परिचारी नयनतारा देवी शामिल है। इनमें सुप्रिया व अनवर उस्मारी 10 जुलाई से ही बिना सूचना अनुपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/recovery-of-excess-amount-in-the-name-of-filling-the-examination-form-127646205.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/24/

0 Response to "परीक्षा फाॅर्म भरने के नाम पर अधिक राशि की वसूली"

Post a Comment