प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर छात्रों को हो रही है भारी परेशानी
प्रखंड कार्यालय में छात्र छात्राओं ने जाति आवासीय बनाने के लिए अराजक स्थिति उत्पन्न हो रही है। पिछले दो दिनों से स्टूडेंट्स परिसर का चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनका काम आसानी से नहीं हो रहा है। इससे परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम है। मौके पर रही एक छात्रा अनु कुमारी ने बताया कि वह लगातार दो दिन से आवासीय और जाति बनवाने के लिए आ रही है। सुबह दस बजे लाइन में खड़ा होती है और काउंटर पर पहुंचने के पूर्व तीन बजते ही काउंटर बंद हो जाता है। लंबी लाइन होने के कारण धक्का- मुकी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं लाइन में खड़ी खुशी कुमारी, मीना कुमारी, स्नेहा कुमारी आदि छात्राओं ने बताया कि वे भी दो दिन से लाइन में आकर लग जा रही हैं, लेकिन कई लोग जबरन आगे से आकर लाइन में घुस जाते हैं। ऐसे लोगों को रोकने वाला कोई नहीं है। इससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बीडीओ अनिल मिस्त्री ने बताया कि लोग बाहर ऑनलाइन नहीं करवा रहे हैं। हर कोई आकर लाइन में लग जा रहे हैं जबकि ऐसी समस्याओं के निदान के लिए ही ऑनलाइन सुविधा दी गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/makhdumpur/news/students-are-facing-a-lot-of-trouble-at-the-rtps-counter-of-the-block-office-127636203.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/82_1597963815.jpg
0 Response to "प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर छात्रों को हो रही है भारी परेशानी"
Post a Comment