Popular Posts

शौच के लिए बाहर गए शकुराबाद के युवक की मोरहर नदी में डूबने से मौत

शौच के लिए बाहर गए शकुराबाद के युवक की मोरहर नदी में डूबने से मौत

शकूराबाद थाना क्षेत्र के शकुराबाद बाजार के समीप मोरहर नदी में डूबने से एक युवक का मौत हो गई। स्थानीय लोगें ने बताया कि मृतक इमरान इस्लाम उर्फ आरजू की उम्र 22 वर्ष थी। बुधवार की शाम शौच के लिए नदी किनारे गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे काफी खोज बीन की लेकिन रात में उसका कुछ पता नही चल पाया।
गुरुवार को उक्त युवक का शव कुरहारी गांव स्थित मोरहर नदी में झाड़ी मे फंसा हुआ मिला। गांव वालों को किसी ने इसकी सूचना दी तो ग्रामीण नदी की ओर दौड़ पड़े और फिर शव को बाहर निकाला। उस युवक की पहचान इमरान के रुप मे हुई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी तो परिजन भी मौके पर पहुंचे।

उसके बाद इसकी सूचना थानाध्यक्ष, राजकिशोर प्रसाद, बीडीओ रामनाथ कुमार एवं सीओ कौशल्या कुमारी को भी दी गई। सूचना पाकर अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया। इधर कबीर अंत्येष्टि के लिए मुखिया यास्मीन खातुन ने तुरंत परिजनों को तीन हजार रुपये दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shakurabad's youth who went out for defecation died due to drowning in Mohar river


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/shakurabads-youth-who-went-out-for-defecation-died-due-to-drowning-in-mohar-river-127636196.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/81_1597963726.jpg

0 Response to "शौच के लिए बाहर गए शकुराबाद के युवक की मोरहर नदी में डूबने से मौत"

Post a Comment