Popular Posts

बखरी में एक ही रात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, नगदी समेत जेवरात भी उड़ा ले गए

बखरी में एक ही रात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, नगदी समेत जेवरात भी उड़ा ले गए

बखरी नगर स्थित वार्ड संख्या आठ और 15 में चोरों ने बुधवार की रात दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना वार्ड संख्या 15 निवासी लालू साह के पुत्र राहुल कुमार साह के घर घटित हुई। थाना को दिए गए आवेदन में राहुल का कहना हुआ कि बीती रात मेरे घर के पीछे से चढ़कर सीढ़ी के माध्यम से उतरते हुए चार कमरे में से तीन की कुंडी बाहर से लगा दिया।

एक कमरा जिसमें कोई सदस्य नही था उस कमरे के अंदर रखे दो बक्से लेकर निकल गए।सुबह करीब सबा तीन बजे पेशाब करने उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। फिर पड़ोसी को फोन कर अपना दरवाज़ा खुलवाया। छानबीन करने पर दोनों गायब बक्शा घर के बगल में स्थित मक्के के खेत में खुला और बिखरा मिला।

बक्शे में रखे करीब डेढ़ किलोग्राम चांदी के जेवरात, दो भर होने का जेवरात, नौ हजार नौ सौ रुपए नगदी सहित कुल दो लाख पंद्रह हजार रुपये चोरी होने की बात बताई है। वहीं दूसरी घटना नगर के ही वार्ड संख्या आठ स्थित इस्माइल नगर की बताई जाती है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पंकज ठाकुर घर से 30 हजार रुपए नगदी समेत कुछ जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है।चोरी के दोनों ही मामलों में पीड़ित पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Bakhri, the same night the thieves targeted the two houses, the cash and the jewelery were also blown away.


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bkhri/news/in-bakhri-the-same-night-the-thieves-targeted-the-two-houses-the-cash-and-the-jewelery-were-also-blown-away-127615986.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/85_1597359552.jpg

0 Response to "बखरी में एक ही रात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, नगदी समेत जेवरात भी उड़ा ले गए"

Post a Comment