अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर वक्ताओं ने कहा-युवा वह है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता की इबारत लिखे
बखरी में अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ऑनलाइन संगोष्ठी के द्वारा अभिनव संवाद कार्यक्रम का आयोजन शिक्षकों व बुद्धिजीवियों के बीच किया गया। संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए शैक्षणिक संस्था अभिनव पहल के अध्यक्ष प्रमोद केशरी, युवा शिक्षक जितेंद्र जिझासु व रूपेश कुमार ने कहा कि विश्व मानवता के लिए भावी नागरिक युवाओं को सशक्त व सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनना चाहिए।
विश्व की सबसे अधिक आबादी वाला युवा देश भारत विश्व गुरु बनने की क्षमता रखता है। सर्वगुण संपन्न युवा परिवार, समाज और देश की काया भी पलट सकते हैं। शिक्षक रामनंदन अज्ञानी, डॉ विवेक कुमार, प्रधानाध्यापक दिलीप अहमदपुर, धीरज चौधरी व प्रेम किशन मन्नू ने कहा कि राष्ट्र व समाज के विकास के लिए ऊंची सोच और पक्के इरादों की जरूरत होती है।
जो अनीति व दुर्गुणों से लड़कर देशहित व समाज हित में जागरूकता फैलाता है, वही युवा है। पंकज ठाकुर, संतोष सावन, विपिन कुमार ने कहा कि युवा वह है जो अपने विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता की इबारत लिखता है। कोरोना महामारी के कारण सीखने और काम करने (आजीविका) को लेकर गंभीर व्यवधान उत्पन्न हुआ है, जिससे युवा आज सबसे अधिक दवाब में हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bkhri/news/speakers-on-international-youth-day-said-youth-is-the-one-who-writes-the-words-of-success-even-in-adverse-circumstances-127615989.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/
0 Response to "अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर वक्ताओं ने कहा-युवा वह है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता की इबारत लिखे"
Post a Comment