Popular Posts

कोरोना से बचाव के उपक्रमों को व्यापार का अभिन्न अंग बना डाला

कोरोना से बचाव के उपक्रमों को व्यापार का अभिन्न अंग बना डाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आपदा को अवसर बनाने की सोच का असर बखरी के युवा व्यवसायी में दिखने लगा है। कपड़ा व्यवसायी मोहित अग्रवाल ने कोरोना काल में मंदी के दौर से जूझ रहे पारंपरिक व्यवसाय की जगह कोरोना से बचाव के उपक्रम को अपना मूल व्यवसाय बना डाला। मोहित व्यवसायी होने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहती है।

अब वे अपने प्रोडक्ट को बेचने के साथ-साथ लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरुक भी करते हैं। संक्रमण के खतरे को टालने के लिए सेनीटाइजर, मास्क, हैंड गल्ब्स, अत्याधुनिक स्प्रे मशीन, हैंड वाॅस, ऑक्सीजन सिलिंडर, थर्मल स्कैनर आदि लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस बाबत मोहित अग्रवाल ने बताया कि लंबे अंतराल के लाॅकडाउन के कारण उनका व्यवसाय काफी मंदी के दौर से गुजर रहा था। प्रधानमंत्री के आपदा को अवसर बनाने के आह्वान के बाद उन्होंने इस व्यवसाय को अपनाने का निश्चय किया।

उनकी सोच है कि बखरी जैसे सुदूर इलाके में संक्रमण को रोकने के लिए अत्याधुनिक उपक्रमों को लोगों के बीच आसानी से उपलब्ध करवाना है। अब लोगों को आवश्यक सामग्री के लिए अन्यत्र जाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। साथ ही उचित मूल्य पर लोगों को सामग्री उपलब्ध होने लगा है। उक्त व्यवसाय शुरू होने के बाद उनके समय का समुचित उपयोग तथा यथोचित आमदनी भी होने लगी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bkhri/news/rescue-ventures-from-corona-made-it-an-integral-part-of-the-business-127615960.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/

0 Response to "कोरोना से बचाव के उपक्रमों को व्यापार का अभिन्न अंग बना डाला"

Post a Comment