Popular Posts

क्षतिग्रस्त पुल व पुलिया की मरम्मत शीघ्र कराएं

क्षतिग्रस्त पुल व पुलिया की मरम्मत शीघ्र कराएं

डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने समीक्षात्मक बैठक में तकनीकी विभाग के अभियंताओं को बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया व सड़कों को शीघ्र मरम्मत कर मोटेरेबल बनाने का सख्त निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित विभागों के अभियंताओं ने अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों की सूची उपलब्ध कराने के साथ ही डीएम को अब तक की स्थिति की जानकारी दी। डीएम ने अभियंताओं को ऐसे सड़क व पुल-पुलियों को अविलंब मरम्मत करने का निर्देश दिया, जहां अब जलजमाव खत्म हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने संबंधित प्रखंडों के मरम्मती कार्य की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने अभियंताओं एवं वरीय अधिकारियों को विभिन्न संपर्क पथों की भी मरम्मत करने का निर्देश दिया, जिससे आम लोगों व वाहनों के आवागमन में परेशानी खत्म हो जाए। बैठक में कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण, कार्यपालक अभियंता बागमती प्रमंडल, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर सहित सभी संबधित विभागों के अभियंता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/repair-damaged-bridge-and-culvert-soon-127603203.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/10/

0 Response to "क्षतिग्रस्त पुल व पुलिया की मरम्मत शीघ्र कराएं"

Post a Comment