Popular Posts

गाेली लगने से नंदकिशोर की मौके पर मौत, 6 लोग जख्मी; 3 की हालत गंभीर

गाेली लगने से नंदकिशोर की मौके पर मौत, 6 लोग जख्मी; 3 की हालत गंभीर

थाना क्षेत्र के पोसुआ पटनिया गोट गांव में रविवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं गोलीबारी की घटना में एक गोली लगने से एक वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद सभी जख्मी का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी 65 वर्षीय नंदकिशोर सिंह के रूप में की गयी है। जबकि जख्मियों की पहचान संजय कापर, विजय कापर, विनोद कापर, अजीत कुमार, भोला कुमार एवं रमन कुमार के रूप में की गयी है। हालांकि इलाज के दौरान अजीत, भोला एवं रमन की स्थिति गंभीर बतायी गयी है। घटना को लेकर गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वहीं मामले की छानबीन कर संजय कॉपर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

धान के खेत में दोनों पक्षों के बीच हुई भिड़ंत
ग्रामीणों ने बताया कि संजय कापर के पिता मैथूर कापर से गांव के ही गणेश कुमार सिंह के साथ कई वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह संजय कापर अपने जमीन में धान रोपनी करने के लिए पहुंचा था। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडा से जमकर मारपीट होने लगा। मारपीट के दौरान गणेश कुमार सिंह का साला नंद किशोर सिंह भी वहां उपस्थित था। इस दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को मार रहे थे। इसी दौरान किसी युवक ने पिस्टल से गोली चला दी।

मृत व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है। हालांकि उसके खिलाफ कई मामले सुप्पी थाना में दर्ज है। पुलिस उनसभी मामलाें को खंगाल रही है। वहीं गिरफ्तार संजय कापर से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
- सुभाष मुखिया, थानाध्यक्ष, रीगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रीगा में धनरोपनी के दौरान युवक काे लाठी-डंडे से पीटते लाेग।
जख्मी का इलाज करते डॉक्टर।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/riga/news/nandkishore-died-on-the-spot-due-to-the-abuse-6-people-injured-3-critical-condition-127603198.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/10/orig_1_1597013566.jpg

0 Response to "गाेली लगने से नंदकिशोर की मौके पर मौत, 6 लोग जख्मी; 3 की हालत गंभीर"

Post a Comment