फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट
09 August, 2020
Comment
पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तिया दक्षिणी गांव में शनिवार की रात फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना पर जिला के आला अधिकारी सहित पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। वहीं दोस्तियां चौक सहित गांव में पूर्णत लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। जबकि विधि व्यवस्था को बनाये रखने को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक तनाव जारी था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/shivahar/news/fighting-between-two-parties-for-making-vulgar-comments-on-facebook-127603207.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/10/
0 Response to "फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट"
Post a Comment