Popular Posts

सुशांत सिंह के मामले में आरोपियों को बचाने में जुटी है महाराष्ट्र की सरकार

सुशांत सिंह के मामले में आरोपियों को बचाने में जुटी है महाराष्ट्र की सरकार

प्रखण्ड क्षेत्र शान्तिपुरम बाजार में शिव सेवा समिति के द्वारा सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के मांग को लेकर स्थानीय लोगो ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सेवा समिति के अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. ज्योति ने कहा सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की है। बल्कि उसकी हत्या की गई है। महाराष्ट्र सरकार के व्यवहार से ऐसा लग रहा है कि आरोपियों को बचाने में पूरी सरकार लगी हुई है।

जिस प्रकार बिहार पुलिस के अधिकारियों से जांच के दौरान मुम्बई में अभद्र व्यवहार किया गया तथा आईपीएस अधिकारी को क्वारेंटाइन के नाम पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ विरोध दर्ज करा रहे संस्था के सदस्यों ने महाराष्ट्र सरकार के विरुद्ध नारे लगाए।

उन्होंने कहा कि जबतक सुशांत है सिंह राजपूत के परिजनों को न्याय नहीं मिलता है आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होंने बिहार पुलिस के जवानों के साथ मुम्बई में हुए अभद्रता को दुर्भाग्यपूर्ण एवं राजनीति से प्रेरित बताया।उन्होंने कहा कि अगर ऐसे किसी मामले में दूसरे राज्य की पुलिस बिहार आती है। तो यहां अतिथि देवो भव के तर्ज पर राजकीय सम्मान दिया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र की सरकार बिहार के कर्मठ अफसरों के साथ गलत व्यवहार कर लोकतंत्र की गला घोंटने का प्रयास किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government of Maharashtra is trying to save the accused in the case of Sushant Singh


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/government-of-maharashtra-is-trying-to-save-the-accused-in-the-case-of-sushant-singh-127619312.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/93_1597446345.jpg

0 Response to "सुशांत सिंह के मामले में आरोपियों को बचाने में जुटी है महाराष्ट्र की सरकार"

Post a Comment