जिनोरिया बैंक में डाका डालने वाले दो गिरफ्तार, 7.70 लाख रुपए हुए बरामद
जिनाेरिया इंडियन बैंक में डाका डालने वाले दो और डकैतों को एसआईटी ने दबोच लिया है। उक्त डकैतों के पास से 7 लाख 70 हजार रुपए के साथ-साथ हथियार भी बरामद किया गया है। वहीं एक बाइक भी जब्त किया गया है। इसका खुलासा शुक्रवार को एसपी पंकज कुमार ने दाउदनगर एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार डकैतों में अरवल जिला के शहर तेलपा थाना क्षेत्र के राधे बिगहा निवासी रौशन कुमार उर्फ लड्डू व दाउदनगर थाना क्षेत्र केरा गांव निवासी वीरजीत कुमार उर्फ विजेंद्र उर्फ छोटू शामिल है। गिरफ्तार डकैतो को रिमांड के लिए कोर्ट भेज दिया गया है। प्रेस वार्ता में एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह, दाउदनगर एसडीपीओ राजकुमार तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर शंभु यादव, दाउदनगर थानाध्यक्ष राज कुमार मौजूद रहे।
सुदर्शन छोटू से हथियार व गोली लेकर बैंक में डाला था डाका
एसपी ने बताया कि रौशन को दाउदनगर के पटेल नगर स्थित उसके किराये के मकान से एसआईटी द्वारा पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बैंक डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। एसपी ने बताया कि डकैती का मास्टरमाइंड सुदर्शन रविदास उर्फ मास्टर जी के पास हथियार नहीं था। लिहाजा रौशन अपने सहयोगी केरा निवासी छोटू उर्फ वीरजीत कुमार उर्फ बिजेंद्र से हथियार व तीन गोली लेकर सुदर्शन रविदास उर्फ मास्टर को दिया था।
जिसके बाद बैंक में डाका डाला गया। 8 लाख 50 हजार रुपए रौशन को हिस्सा में मिला था। जिसमें से 80 हजार उसने खर्च कर दिया था। शेष रुपए को एसआईटी टीम ने उसके मुर्गी फार्म के अंदर जमीन में गड्ढा खोदकर 7 लाख 70 हजार रुपया बरामद किया। वहीं इस घटना में प्रयुक्त होने वाला एक कट्टा व एक थरनेट बरामद किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/daudnagr/news/two-robberies-arrested-in-jinoria-bank-rs-770-lakh-recovered-127619321.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/
0 Response to "जिनोरिया बैंक में डाका डालने वाले दो गिरफ्तार, 7.70 लाख रुपए हुए बरामद"
Post a Comment