Popular Posts

जमीन मुआवजे की मांग के लिए आंदोलन कर रहे लोगों को रिहा करे सरकार: भाकपा-माले

जमीन मुआवजे की मांग के लिए आंदोलन कर रहे लोगों को रिहा करे सरकार: भाकपा-माले

भाकपा-माले द्वारा शुक्रवार को असम के किसान मजदूरों के हक हुकूक की लड़ाई लड़ने वाले और उनके बुलंद आवाज उठाने वाले भाकपा-माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य बलिंदर साइकिया एवं अखिल गोगोई को गिरफ्तार करके जेल में बन्द किए जाने के खिलाफ उनकी बिना शर्त रिहाई को लेकर विरोध किया गया। इसके लिए बेलांव में सभा के जरिए उन्हें बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर प्रस्ताव पास किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव महानंद ने कहा कि असम में किसानों की जमीन सड़क बनाने में अधिग्रहण कर लिया गया। उन किसानों की जमीन के मुआवजे को लेकर जिनके पास जीविका के लिए एक मात्र साधन जमीन ही है, आंदोलन चला रहे बलिंदर साइकिया को असम की सरकार गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया है।

यह लोकतंत्र पर हमला है। एवं संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसके पहले अखिल गोगोई को भी सीएए, एनआरसी एनपीआर विरोधी आंदोलन के नेतृत्व के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यक्रम में जिसमें करपी बंसी के एरिया कमेटी सचिव उपेंद्र पासवान, सुनील कुमार, शोएब आलम, राम परीक्षण दास, मो. सगीर, कृष्ण कुमार शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government to release people agitating for land compensation: CPI-Male


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/government-to-release-people-agitating-for-land-compensation-cpi-male-127619307.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/92_1597446203.jpg

0 Response to "जमीन मुआवजे की मांग के लिए आंदोलन कर रहे लोगों को रिहा करे सरकार: भाकपा-माले"

Post a Comment