रेलवे का हो रहे निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन
भारत सरकार द्वारा रेलवे का निजीकरण करने के खिलाफ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन समस्तीपुर रेल मंडल के आह्वान पर समस्तीपुर मंडल के मंत्री केके मिश्रा और यातायात निरीक्षक अनिल कुमार राय के नेतृत्व में सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रैली एवं सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार से देश हित में निजीकरण बंद करने की मांग की। कहा गया कि रेल कर्मचारी आपातकालीन योद्धा की तरह है। हम हरेक कष्ट को सहते हुए लोगों की सेवा करते हैं। हमारी सुविधाओं में कटौती न करके फ्रिज किए गए सुविधाओं को पुनः बहाल किया जाना चाहिए। वहीं 50 प्रतिशत खाली पदों को सरेंडर नहीं करने, नए पेंशन नियम को वापस लेने एवं पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, रेलवे का निजीकरण बंद करने, रेलवे स्टेशन का निजीकरण बंद करने और श्रम कानूनों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की मांग की गयी। मौके पर स्टेशन अधीक्षक मदन प्रसाद, संजय कुमार पांडे, शंभू कुमार, संजय कुमार, नीरज कुमार, चंद्रशेखर कुमार आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/employees-protest-against-the-privatization-of-railways-127603235.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/10/4_1597013952.jpg
0 Response to "रेलवे का हो रहे निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन"
Post a Comment