कालाबाजारी का आरोपी डीलर भेजा गया जेल
09 August, 2020
Comment
गरीबों का अनाज कालाबाजारी करने के मामले में एमओ राजीव कुमार द्वारा डीलर कृष्ण साह, ट्रैक्टर के अज्ञात ऑनर व चालक पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। इसके साथ ही पुलिस ने डीलर कृष्णा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि जब्त ट्रैक्टर को जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर छोड़ दिया गया है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की है। वहीं एमओ राजीव कुमार ने बताया कि कालाबाजारी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन सख्त है। गरीबों का अनाज सही जगह पहुंचे, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे है। मालूम हो कि बीते शुक्रवार की रात मुसरनिया में कालाबाजारी को ले जा रहे, ट्रैक्टर पर लदे सरकारी अनाज को ग्रामीणों ने पकड़ा था। बाद में बीडीओ की पहल पर ट्रैक्टर पर लदे 15 बोरा सरकारी अनाज के साथ ट्रैक्टर पर बैठे डीलर को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/the-dealer-accused-of-black-marketing-was-sent-to-jail-127603243.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/10/
0 Response to "कालाबाजारी का आरोपी डीलर भेजा गया जेल"
Post a Comment