Popular Posts

123 बोतल शराब के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

123 बोतल शराब के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

नगर पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ गश्ती के दौरान शनिवार की रात थाना क्षेत्र के कपरौल रोड स्थित परमहंस महिला कॉलेज के समीप छापेमारी कर 123 बोतल देसी शराब के साथ साइकिल सवार धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान कपरौल रोड के वार्ड 12 निवासी धमेन्द्र कुमार पासवान के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस बल कपरौड रोड स्थित कॉलेज के समीप बैठा था। इसी बीच एक साइकिल सवार सड़क से गुजर रहा था। पुलिस को शंका होने पर जब उस साइकिल सावर को रूकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश की। पुलिस ने खदेड़कर साइकिल सवार धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब व साइकिल को जब्त कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/smuggler-arrested-with-123-bottles-of-liquor-127603225.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/10/

0 Response to "123 बोतल शराब के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार"

Post a Comment