सौर ऊर्जा से रौशन होगा विवि मुख्यालय
मुंगेर विश्वविद्यालय अपने स्थापना काल से ही उर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रयासरत है। उर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनने के साथ परिसर को भी प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में कोशिश की जा रही है। काेशिशों के रंग दिखाने का वक्त भी करीब आ पहुंचा है। अब जल्द ही मुंगेर विश्वविद्यालय में सौर उर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। राज्य सरकार के सात निश्चय योजना के तहत सौर उर्जा संयंत्र लगाए जाने को लेकर संबंधित समान मंगलवार को ही मुंगेर विवि पहुंच गया है।
जिसमें 17 फीट लंबे एवं 10 फीट चौड़े, 304.26 वाट, 44.91 वोल्ट तथा 12 वोल्ट का बैटरी सोलर सिस्टम के सामानों में शामिल है। अब इसे शीघ्र ही विश्वविद्यालय परिसर में लगाया जाएगा। संयंत्र के लग जाने के बाद विश्वविद्यालय में फिलहाल कुछ हद तक बिजली पर निर्भरता खत्म हो सकती है। यहां उल्लेखनीय यह भी कि मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में ब्रेडा कंपनी से मुख्यालय सहित कॉलेजों में सौर उर्जा संयंत्र लगाए जाने को लेकर करार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/solar-energy-will-brighten-the-world-headquarters-127656540.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/27/
0 Response to "सौर ऊर्जा से रौशन होगा विवि मुख्यालय"
Post a Comment