Popular Posts

एनईपी शिक्षा को पूंजीपतियों के हाथों बेचने का दस्तावेज

एनईपी शिक्षा को पूंजीपतियों के हाथों बेचने का दस्तावेज

व्यावसायिक शिक्षा को अकादमिक शिक्षा की बराबरी पर लाना शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य को खत्म कर डालेगा। यह कदम आइंस्टीन के शब्दों में एक साक्षर मशीन का निर्माण करने का ही कार्य करेगा। यह बातें बुधवार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति किसके हित में विषय पर आयोजित आॅनलाइन सेमिनार में अखिल भारतीय शिक्षा बचाओ समिति के राष्ट्रीय सचिव ई. देवाशीष राय ने शिक्षाविद, शिक्षाप्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति, शिक्षा को पूंजीपतियों के हाथों बेचने का दस्तावेज है।

यह गरीबों-वंचितांे को शिक्षा से वंचित रखने की गहरी साजिश है। सरकार जीडीपी के 6% तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक निवेश बढ़ाने की बात कर रही है। लेकिन यह सर्वविदित है कि 2014 से लगातार शिक्षा में जीडीपी की हिस्सेदारी घट रही है। यहां तक ​​कि ई-लर्निंग की परियोजना के लिए बजट आवंटन 2019 -20 की तुलना में 2020-21 में और भी कम हो गया है। इसके विपरीत सार्वजनिक निवेश के स्थान पर निजी निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा, सरकार शीर्ष 100 विदेशी शिक्षण संस्थानों को भारत में परिसर स्थापित करने की अनुमति देगी, जो कि आग में घी का काम करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Document to sell NEP education to capitalists


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/document-to-sell-nep-education-to-capitalists-127656545.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/27/rhghjgjkk_1598484017.jpg

0 Response to "एनईपी शिक्षा को पूंजीपतियों के हाथों बेचने का दस्तावेज"

Post a Comment