Popular Posts

साल भर से अधिक समय से वेतन से वंचित हैं दो शिक्षक

साल भर से अधिक समय से वेतन से वंचित हैं दो शिक्षक

जिला परिषद शिक्षक नियोजन इकाई के तहत नियोजित कई उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक साल भर से अधिक समय से बिना वेतन के काम कर कर रहे हैं। क्योंकि नियोजन इकाई के द्वारा अब तक या तो ऐसे शिक्षकों के शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों का संबंधित संस्थानों से सत्यापन नहीं करवाया जा सका है अथवा शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित शिक्षकों का मास्टर डाटा, स्टैडिंग एडवाइस आदि का अनुमोदन जिला परिषद शिक्षक नियोजन इकाई से नहीं करवाया जा सका है।

इसके कारण कई शिक्षक नियोजन के एक साल से भी अधिक समय पूरा हो जाने के बावजूद भी वेतन से वंचित हैं। इसमें से डीपी यादव प्लस टू उच्च विद्यालय घटवारी की शिक्षिका शालिनी कुमारी तथा दूसरे शिक्षक प्लस टू उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के विजय कुमार सिन्हा हैं। इनके अलावा भी ऐसे कई अन्य शिक्षक हैं। ये सभी शिक्षक जम्मू विश्वविद्यालय से बीएड किए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/two-teachers-are-deprived-of-salary-for-more-than-a-year-127656535.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/27/

0 Response to "साल भर से अधिक समय से वेतन से वंचित हैं दो शिक्षक"

Post a Comment