नैनिजोर में जल नल योजना की विवादित भूमि मामले का सीओ ने किया निरीक्षण
13 August, 2020
Comment
ब्रह्मपुर प्रखण्ड की दक्षिणी नैनीजोर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में सात निश्चय के तहत लागाए जा रहे जल नल योजना में आपसी रंजिश को लेकर उतपन्न हुए विवाद का निरीक्षण सीओ प्रियंका कुमारी ने की।मौके पर पीएचडी के कनिय अभियंता मिथिलेश कुमार राम और नैनिजोर थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुबोध कुमार झा मौजूद थे।
बतादे कि दक्षिण नैनीजोर पंचायत का वार्ड नंबर 5 अम्बेदकर हरिजन बस्ती में जल नल योजनाओं के तहत बोरिंग गाड़ने के लिए वार्ड सदस्य सिद्धि राम अपनी निजी जमीन पर बोरिंग लगाना चाहते थे जिसका विरोध करते हुए ग्रामीणों ने पीएचडी विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीएचईडी द्वारा डीएम को सूचित किया गया।
डीएम द्वारा सीओ को मामले की जांच करने का आदेश दिए गए जिसके आलोक में सीओ प्रियंका कुमारी ने विवादित स्थल पर पहुंच विवादों की जानकारी प्राप्त की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/co-inspects-disputed-land-case-of-water-tap-scheme-in-nainijor-127616079.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/6_1597361231.jpg
0 Response to "नैनिजोर में जल नल योजना की विवादित भूमि मामले का सीओ ने किया निरीक्षण"
Post a Comment