Popular Posts

सहार में 182 की जांच में तीन लोगों की आई पॉजिटिव रिपोर्ट

सहार में 182 की जांच में तीन लोगों की आई पॉजिटिव रिपोर्ट

स्वास्थ विभाग के द्वारा की गई कोरोना जांच में 182 लोगों की जांच की गई जिसमें 1 शिक्षक सहित 3 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में 70 वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय महिला और 38 वर्षीय पुरुष शामिल है। बृहस्पतिवार को विभाग के द्वारा सीएचसी के अलावा प्रखंड क्षेत्र के ईनुरुखी, अनुवां और दुलमचक गांव में कोरोना के लिए शिविर लगाया गया। अनुआं में 50 और दुलमचक में 76 लोगों की जांच में सभी नेगेटिव पाए गए।

सीएचसी पर 16 की जांच में 2 और इनुरूखी में 40 की जांच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी हरिश्चंद्र चौधरी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार और प्रधान लिपिक राम सुभग सिंह ने बताया कि जांच को गति देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। अभी भी कुछ जनप्रतिनिधियों के द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है।

जिस कारण ज्यादा सकारात्मक परिणाम नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया है। चिकित्सा प्रभारी हरीश चंद्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को सीएचसी के अलावा शिवचक, पतरिया, धौरी और सखुवाना में शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीएचसी पर प्रत्येक दिन जांच शिविर का आयोजन किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sahar/news/three-positive-reports-of-182-people-in-sahar-investigation-127616089.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/

0 Response to "सहार में 182 की जांच में तीन लोगों की आई पॉजिटिव रिपोर्ट"

Post a Comment