लोजपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने ब्रह्मपुर विस के विभिन्न गांवों का दौरा कर जानी किसानों की समस्या
बिहार फस्ट बिहारी फस्ट मिशन को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता रामविलास पासवान व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान तथा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्तेश्वर राय के द्वारा विगत दिनों वर्चुअल रैली की गई। जिसमें मुख्य रुप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली जनता जनार्दन बीच जाकर उनकी समस्याओं से रुबरु होने तथा यथा संभव उनकी मदद किये जाने का निर्णय लिया गया।
बक्सर जिले के लोक जनशक्ति पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने इस मुहिम को लेकर ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के पहुंचकर चक्की तथा ब्रह्मपुर प्रखण्ड के कई गांवों का दौरा करते हुए नैनीजोर पहुंचकर जनता जनार्दन के दर्द और समस्याओं को जाना। मुख्य रूप से ननीजोर के ग्रामीणों ने गंगा नदी में अस्थाई रूप से बनने वाले पीपा पुल को स्थाई पक्का पुल बनाने। ब्रह्मपुर से नैनिजोर को जोड़ने वाली जर्जर सड़क को टिकाऊ रूप से बनवाने तथा नैनीजोर थाना पर जाने के लिए कीचड़नुमा सड़क जैसी अनेक प्रकार की समस्याओं से अवगत कराया। श्री तिवारी ने किसानों की समस्या को सरकार तक पहुंचने की बात कही।
बिहार में टेस्टिंग मामले पर पीएम का ललन सिंह ने किया अपमान : लोजपा
प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट बिहार में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाने के संदर्भ में आया था। जिसका समर्थन करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा ट्वीट किया गया कि कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की मांग लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा पहले से ही की जा रही है। लोजपा द्वारा किए गए ट्वीट में आगे लिखा गया कि अब विश्वास हो रहा है कि प्रधानमंत्री जी के हस्तक्षेप के बाद बिहार सरकार टेस्टिंग बढ़ाएगी। ताकि बिहार में कोरोना को नियंत्रित किया जा सके।
इस ट्वीट के बाद जदयू के सांसद ललन सिंह ने व्यंग्य करते हुए चिराग पासवान और अपरोक्ष रूप से प्रधानमंत्री को कालिदास की संज्ञा दे डाली और कहा कि यह लोग जिस डाल पर बैठते हैं उसी डाल को काटते हैं। बक्सर लोजपा के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी साथियों के साथ साथ प्रधानमंत्री के प्रशंसकों के समझ के परे है कि प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना के टेस्टिंग को बढ़ाने के संदर्भ में किए गए ट्वीट का समर्थन करने पर क्यों ललन सिंह जी को तकलीफ हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/district-president-of-ljp-farmers-cell-visited-farmers-of-various-villages-of-brahmapur-district-to-know-the-problems-of-farmers-127616069.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/5_1597361039.jpg
0 Response to "लोजपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने ब्रह्मपुर विस के विभिन्न गांवों का दौरा कर जानी किसानों की समस्या"
Post a Comment