हत्या की आशंका, युवती की नहीं हुई पहचान, आसपास के थानों में भेजी गई है फोटो
मांझा में गंडक नदी से एक युवती का क्षत विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं आसपास के थानों में युवती का फोटो भी भेजा गया है।पुलिस से बताया की शव पूरी तरह से क्षत विक्षत अवस्था में था। इस मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साक्ष्य मिटाने के लिए फेंका गया है शव
पुलिस ने बताया कि शव को देखने से यह प्रतीत होता है कि चार दिन पहले उसकी हत्या कर शव को या पानी में डूबने से मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत की असली वजह क्या है। यह भी हो सकता है कि हत्या करने के बाद साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को लाकर फेंक दिया गया हो। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/manja/news/fear-of-murder-girl-not-identified-photo-sent-to-nearby-police-stations-127586346.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/
0 Response to "हत्या की आशंका, युवती की नहीं हुई पहचान, आसपास के थानों में भेजी गई है फोटो"
Post a Comment