Popular Posts

बाढ़ से 1.58 लाख लोग प्रभावित, डूबने से अबतक 10 की हो चुकी है मौत

बाढ़ से 1.58 लाख लोग प्रभावित, डूबने से अबतक 10 की हो चुकी है मौत

प्रखंड में बाढ़ के पानी से 1 लाख 58 हजार लोग तबाह हैं। डूबने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चूकी है। हालांकि ग्रामीणों द्वारा 16 लोगों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत का आंकड़ा बताया जा रहा है। परसौनी गांव में घास काटने गए छह बच्चों की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई थी। यहां नाव पलटने से हादसा हुई थी। गम्हारी पंचायत में दो, हमीदपुर पंचायत में तीन, दिघवा दुबौली दक्षिण पंचायत में दो, आजवीनगर पंचायत में एक व्यक्ति की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हुई है। प्रशासनिक स्तर पर बाढ़ के पानी में डूबे लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा मुहैया कराई गई है। हालांकि बारिश के पानी में डूबने से भी पिछले माह तीन लोगों की मौत हो चुकी है। सर्पदंश से दो लोगों की मौत हुई है। इतनी मौत होने के आंकड़े बाढ़ की त्रासदी बयां करने के लिए काफी हैं।


55 नाव चल रहे हैं: दो लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है। इतनी बड़ी आबादी के लिए बैकुंठपुर के कुल 22 पंचायतों में 55 नाव चलाए जा रहे हैं। अंचल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड में 10 सरकारी नाव हैं। 45 प्राइवेट नाव का इकरारनामा कर चलाया जा रहा है। सरकारी आंकड़े पर गौर करें तो प्रति पांच हजार की आबादी पर एक नाव उपलब्ध है। ऐसे में जान जोखिम में डालकर लोग बाढ़ के पानी में आवश्यक समान की खरीदारी के लिए आवागमन करने को मजबूर हैं। बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बैकुंठपुर में कैंप कर रही है। 20 मोटर बोट बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा को सहायता के लिए चलाए जा रहे हैं । बावजूद बाढ़ पीड़ितों को नाव और मोटर वोट नहीं मिलने की स्थिति में उन्हें जान जोखिम में डालकर पैदल आवागमन करना पड़ रहा है।

22 पंचायतों में सरकारी आंकड़े के अनुसार एक लाख 58 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। जबकि सरकारी आंकड़े से अलग बात करें तो करीब ढाई लाख की आबादी वाली बैकुंठपुर प्रखंड के दो लाख 25 हजार की आबादी बाढ़ की चपेट में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/158-lakh-people-affected-by-flood-10-have-died-due-to-drowning-127586339.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/

0 Response to "बाढ़ से 1.58 लाख लोग प्रभावित, डूबने से अबतक 10 की हो चुकी है मौत"

Post a Comment