Popular Posts

मीरगंज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को मार डाला, पति गिरफ्तार, घर के सभी सदस्य हो गए फरार

मीरगंज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को मार डाला, पति गिरफ्तार, घर के सभी सदस्य हो गए फरार

मीरगंज थाना क्षेत्र के भागीरथी गांव में विवाहिता रंजू देवी की मौत के मामले में उसकी मां फूलमती देवी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में मृतका की मां फूलमती देवी ने आरोप लगाया है कि उसका दामाद सुरेश यादव शादी के बाद से ही बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर बराबर दबाव बनाया रखता था। उसकी बेटी का 3 माह पहले ही गवना हुआ था उसके बाद भी ससुराल वालों के द्वारा दहेज को लेकर बराबर प्रताड़ित किया जाता रहा था।

मामले में फूलमती देवी ने दामाद सुरेश यादव, ससुर गेंना चौधरी, सुरेश यादव का भाई परेश यादव तथा बहन रीना कुमारी पर दहेज प्रताड़ना को लेकर नामजद आरोपी बनाया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से ही सुरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया था जबकि घर के अन्य सभी सदस्य फरार चल रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/married-woman-killed-when-her-bike-was-not-found-in-mirganj-husband-arrested-all-members-of-the-house-fled-127586359.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/

0 Response to "मीरगंज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को मार डाला, पति गिरफ्तार, घर के सभी सदस्य हो गए फरार"

Post a Comment