Popular Posts

आरएसएस की ओर से गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित

आरएसएस की ओर से गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन नगर के तिरुपति चीनी मिल प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडी सह वरीय भाजपा नेता दीपक यादव ने की। संचालन गोविंद प्रसाद ने किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक व राष्ट्रीय हित में संचालित से संघ की विविध गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई। संघ के प्रचारक रौशन समेत प्रायः सभी वक्ताओं ने कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवकों ने देश की सुरक्षा व सामाजिक विकास के लिए समर्पित भाव से अपना सतत योगदान किया है। संघ के संस्थापक डा.हेडगेवार के जीवन व आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। संघ के ध्वज व डा. हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रायः सभी उपस्थित लोगों ने अपनी गुरु दक्षिणा अर्पित की। इस अवसर पर महाकवि विद्यापति व भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े विविध प्रसंगों के माध्यम से लोगों को जागृति का संदेश दिया गया।
संघ के प्रचारक रौशन ने एक गीत प्रस्तुत किया- चंदन है इस देश कि मिट्टी, तपोभूमि हर ग्राम है/ हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है। इस गीत की प्रस्तुति के दौरान लोग तन्मय हो चले। भारतीय जीवन संदर्भों में भगवा ध्वज की महत्ता भी रेखांकित की गई। संघ के जिला संचालक जटाशंकर प्रसाद, वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री नीतीश कुमार, संघ के बगहा जिला प्रचारक बसंत कुमार समेत सभी उपस्थिति लोगो ने प्रार्थना के दौरान भारत माता को नमन निवेदित किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित इस समारोह में सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं समेत प्रबुद्धजनों ने अपनी भागीदारी निभाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बगहा चीनी मिल परिसर में आयोजित गुरु पूजन कार्यक्रम।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bagha/news/guru-pujan-program-organized-by-rss-127623629.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/2_1597680905.jpg

0 Response to "आरएसएस की ओर से गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित"

Post a Comment