मुन्ना सिंह बगहा विधान सभा चुनाव संयोजक बनाए गए
17 August, 2020
Comment
भाजपा के नगर प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मुन्ना सिंह को भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा 04 बगहा विधान सभा का चुनाव संयोजक बनाया गया है। आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए मुन्ना सिंह को चुनाव संयोजक बनाये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं में श्री सिंह को मिठाई खिला उन्हें बधाई दिया है। नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया की हमे आशा हीं नहीं पूर्ण विश्वास है की मुन्ना सिंह के नेतृत्व में आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी भारी मतों से जीत हासिल करेगी। मौके पर महामंत्री विजय साहू, सुशील सिंह, अमितेश पाठक, आईटी सेल के समर आनंद तिवारी, नगर उपाध्यक्ष सुनील सिंह, राहुल सिंह राजेंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bagha/news/munna-singh-bagaha-appointed-as-vidhan-sabha-election-convener-127623631.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/3_1597680973.jpg
0 Response to "मुन्ना सिंह बगहा विधान सभा चुनाव संयोजक बनाए गए"
Post a Comment