नल जल योजना के तहत किए गए कार्यों की हुई समीक्षा, अभिलेखों के सत्यापन की ली जानकारी
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत चल रहे नलजल योजना के क्रियान्वयन व उसके अभिलेख संधारण को ले सोमवार को बगहा एक सभागार मे नवागत बीडीओ कुमार प्रशांत ने बैठक की। महिपुर भतौडा व चखनी रजवटिया पंचायत के पंचायत सचिव, ग्रामीण कार्यपालक सहायक,तकनीक सहायक,वार्ड सदस्य व वार्ड क्रियान्वयन सचिव के साथ इस योजना से हो रहे कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश भी दिए सभी वार्डों मे कराये गये कार्यो का हर एक वार्ड का अलग अलग समीक्षा किया तथा वार्डों मे कार्य होने के उपरांत कितने घरो मे लोगो तक शुद्व पेयजल दिया गया है। कितने को नही मिला है कथा अगर नही मिला है तो उसका क्या कारण है? आखिर किस कारण वश लोगो के घरो तक शुद्व पेयजल नहीं पहुंच सका। उसके बारे मे जानकारी ली गई। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि नलजल योजना के तहत पूर्ण कराये गये कार्यो के सभी अभिलेखो का सत्यापन कराये जाने व उसके मापीपुस्त तैयार कराये जाने के बारे मे भी तकनीक सहायक व ग्रामीण कार्यपालक सहायको से जानकारी लिया गया।आखिर किस कारणवश यह कार्य स समय नहीं किया गया।
वार्ड क्रियान्वयन समिति सदस्य पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी
उन्होंने सभी को बताया कि सरकार के स्तर से नलजल योजना के कार्य कराने का समय सीमा समाप्त हो चुंका है। यह जिला से आग्रह करके कुछ शेष बचे हुए पंचायत के वार्ड के लिए जल्द कार्य पूर्ण करने को बताया गया था। उसके बावजूद भी जिस वार्ड मे कार्य पूर्ण नही कराया गया होगा उसकी जांच कर चिंन्हित कर उक्त वार्ड क्रियान्वयन समिति सदस्य से राशि भी वसुल कराते हुए उनके उपर विभागीय कारवाई भी की जाएगी। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विजय कुमार व पंचायत सचिव तथा तकनीक सहायक,कार्यपालक सहायक व सभी वार्ड के वार्ड सदस्य मौजूद रहे।
लक्षनौता के वार्ड-14 में घटिया नाला निर्माण कार्य का किया विरोध
गौनाहा | प्रखंड के लक्षनौता पंचायत के वार्ड नंबर 14 में सात निश्चय योजना के तहत बनाए जा रहे घटिया नाला निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया है। किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, ग्रामीण अब्दुल खैर साह, आजाद अंसारी, इम्तियाज साह, शेख फैयाज सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि सोन सैंड की जगह लोकल बालू अर्थात स्थानीय पंडई नदी के बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। घटिया ईट से नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इधर, जेई बिहारी राम का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर नाला निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।
खास महाल की भूमि पर बन रहे घर पर राजस्व कर्मचारी ने लगाई रोक
नरकटियागंज | स्थानीय नगर के वार्ड संख्या 15 में सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से दो मंजिल पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। अवैध निर्माण कार्य की सूचना पर राजस्व कर्मचारी ने पहुंचकर कर रोक लगा दिया है। बताया जाता है कि शहर के वार्ड संख्या 15 स्थित खास महाल की भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को अंचल प्रशासन की ओर से रोक लगा दी गई है। सोमवार को सीओ राहुल कुमार के निर्देश के आलोक में हल्का चार के कर्मचारी जगनारायण गुप्ता वार्ड संख्या 15 में उक्त स्थल पर पहुंचे तथा निर्माण कार्य करा रहे लोगों को अविलंब कार्य बंद करने का निर्देश देते हुए आवश्यक कागजातों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया। राजस्व कर्मचारी ने बताया कि दुकानदारों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। तीन दूकानदार द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। मामले में वरीय अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि अंचल अधिकारी के निर्देश के आलोक में वे जांच को पहुंचे हुए थे। बता दें कि नगर मुख्य बाजार स्थित बेतिया राज के खास महाल की भूमि का लीज वर्ष 1970 में समाप्त हो गया था। इसके बाद बिना जमाबंदी कायम किए 23 दुकानदार अवैध रूप से दुकानों का संचालन करते आ रहे है। हालांकि खास महाल का मामला न्यायालय लंबित है। ऐसे में अंचल प्रशासन को जब इसकी जानकारी लगी की बिना जमाबंदी के दुकानों का संचालन हो रहा है तथा भूमि का स्वरूप बिगाड़ कर पक्का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल प्रशासन ने रोक लगा दिया। इस संबंध में सीओ राहुल कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि खास महाल की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मामले में राजस्व कर्मचारी से रिपोर्ट तलब किया गया है। फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है। वहीं वार्ड संख्या 15 के पार्षद कृष्णा प्रसाद देवीलाल ने बताया कि उनके वार्ड में कई जगहों पर सरकारी भूमि है। जिसपर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक है। अगर कोई निर्माण कार्य करा रहा है तो मामले को नप के बोर्ड की बैठक में उठाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bagha/news/knowledge-of-the-review-of-works-done-under-nal-jal-yojana-verification-of-records-127623626.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/1_1597680823.jpg
0 Response to "नल जल योजना के तहत किए गए कार्यों की हुई समीक्षा, अभिलेखों के सत्यापन की ली जानकारी"
Post a Comment