Popular Posts

दरौली में सरयू नदी की धार से कटाव शुरू, बढ़ा बाढ़ का खतरा

दरौली में सरयू नदी की धार से कटाव शुरू, बढ़ा बाढ़ का खतरा

दरौली सरयू नदी बढते जल स्तर के उफान से नदी से सटे इलाकों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। कई जगहों पर पानी कि तेज बहाव के कारण बांध का कटाव भी शुरू हो चुका है। दरौली क्षेत्र के मेलहनी गांव का रिंग बांध में कटाव तेज था । हालांकि प्रशासन द्वारा कटाव रोकने के लिए मिट्टी भरा बोरा डाला गया है। वही दुसरी अमरपुर , नरौली, करमहा, दुब्बा, के समीप मुख्य बाँध के किनारे बोरे में मिट्टी भर कर प्रशासन द्वारा रखवाने का कार्य तेज कर दिया गया है। सबसे तेज कटाव मलपुरवा गांव के समीप हो रहा है । वहां रात में जेनेनेटर से लाइट की व्यावस्था की गयी है। साथ में गार्ड की भी व्यवस्था की गई है।
प्रशासन पूरी तरह से है तैयार : बीडीओ
बीडीओ लाल बाबू पासवान ने बताया कि हमारी टीम लगातार प्रभावित जगहों का मुआयना कर रही है। स्थिति अभी नियंत्रण में है। जरूरत पड़ी तो लोगों को प्रभावित इलाकों से हटा सुरक्षित जगहों पर भेजा जाएगा प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
करमहा निवासी बागेश्वरी तिवारी ने बताया कि नदी खतरें के निशान से बहुत ऊपर बह रही है हम ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे हैं। क्षेत्र के मलपुरवा, अमरपुर, करमहा , दुबा, नरौली, बरौली सहित कई गांव मुख्य बांध से सटे हैं। बांध टूटता है तब सबसे ज्यादा यहीं इलाके प्रभावित होंगे। ग्रमीण शिबू तिवारी, उमेश तिवारी, बागेश्वरी तिवारी, मैनेजर राम, अशोक मिश्रा ,अलोक मिश्रा, दीपक मिश्रा अंकुल मिश्रा, अंबरीश तिवारी ने अपनी चिंता जाहिर की।
जलस्तर में मामूली गिरावट
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर में मामूली गिरवाट हुई है । जो लगभग पांच सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया राया है। वर्तमान में जल स्तर 61.45 सेंटीमीटर है । यह खतरे के निशान से 63 सेंटीमीटर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The erosion started from the banks of Saryu river in Darauli, increased flood risk


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/druli/news/the-erosion-started-from-the-banks-of-saryu-river-in-darauli-increased-flood-risk-127594246.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/07/1_1596814609.jpg

0 Response to "दरौली में सरयू नदी की धार से कटाव शुरू, बढ़ा बाढ़ का खतरा"

Post a Comment