Popular Posts

डीलर की मनमानी के खिलाफ कार्डधारी आक्रोशित प्रखंड कार्यालय पर जुटकर किया विरोध-प्रदर्शन

डीलर की मनमानी के खिलाफ कार्डधारी आक्रोशित प्रखंड कार्यालय पर जुटकर किया विरोध-प्रदर्शन

रामनगर प्रखंड के जोगिया पंचायत के डीलर के खिलाफ पी-एच एच कार्डधारियों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। डीलर के मनमानी से तंग आकर एक बार फिर इस पंचायत के राशन कार्डधारियों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया है। बीते दिनों बगहा अपर एएसडीएम मो सरफराज नवाज के अबतक कार्रवाई नहीं करने को लेकर इन कार्डधारी लोगों ने उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है। जोगिया पंचायत के वार्ड नं एक व दो के 96 लोगों का राशन डीलर मौसमी राय के द्वारा हजम कर जाने का आरोप लगाया गया है। लाभार्थियों ने बताया कि इस पंचायत में कोरोना काल से ही डीलर हम सभी लोगों का राशन बेच दिया है। डीलर के खिलाफ दुकान रद्द कार्रवाई करने की मांग की।

बताते चले जोगिया पंचायत के बहुअरी गांव के लाभुक डीलर के खिलाफ प्रखंड कार्यालय के समक्ष इसके पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं तथा लाभार्थियों ने आरोप लगा चूके है कि डीलर मशीन पर अंगूठे रखवाकर आधार लिंक करा लिया है। नया कार्ड बनाने के नाम पर निशान लेने के बावजूद भी डीलर राशन नहीं दिया है। कोरोना महामारी में राशन बेच दिया है। इन कार्डधारी लोगों ने बताया कि सोमवार को बगहा कार्यालय के समक्ष अनशन की जाएगी। इन लाभुको में राजन तिवारी, मनोज राम, दीपक यादव, दीपक कुशवाहा, शेख़ मुन्ना, मो साई, मुमताज साई,नजाम, अम्बिका ठाकुर, सुरेश साह, मन्नान मियां, सुरेंद्र ठाकुर , लालबाबू ठाकुर,फैयाज साईं, संदीप कुमार यादव, सुल्तान बैठा, मोहम्मद हैदर, इम्तियाज साईं,अरविंद तिवारी, नीतू तिवारी, फागू साह, शमशेर अंसारी, मोहम्मद अमानुल्लाह, किशोरी साह,अनिल शाह, मोहन शाह, सुभावती देवी व अन्य कार्डधारी शामिल रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Protest against the arbitrariness of the dealer by mobilizing at the card office outrage block office


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/protest-against-the-arbitrariness-of-the-dealer-by-mobilizing-at-the-card-office-outrage-block-office-127594337.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/07/orig_7bettiah-11_1596817964.jpg

0 Response to "डीलर की मनमानी के खिलाफ कार्डधारी आक्रोशित प्रखंड कार्यालय पर जुटकर किया विरोध-प्रदर्शन"

Post a Comment