सड़क के अभाव में बेकार पड़ा एसएफसी गोदाम, कच्चा रास्ता होने बढ़ी परेशानी
स्थानीय प्रखंड कार्यालय के पूरब में बना एसएफसी गोदाम रास्ता के अभाव में बेकार साबित हो रहा है। इसके चलते सरकारी अनाज के रख-रखाव में दिक्कत हो रही है। जो रास्ता गोदाम तक पहुंचने का है वह न सिर्फ कच्चा है, बल्कि उस रास्ते पर अगल बगल के खेत का भी पानी गिर रहा है। कच्ची सड़क पर कीचड़ होने से कोई भी ट्रक चालक उधर जाने को तैयार नहीं होता। नतीजा, सरकारी अनाजों को रखने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
प्रखंड कार्यालय परिसर में सरकारी अनाजों के रख-रखाव के लिए एक गोदाम बनाए गए हैं। लेकिन गोदाम को संपर्क पथ से नहीं जोड़ा गया है। सड़क नहीं होने से गोदाम तक बरसात में वाहन जाने का कोई उपाय नहीं है। इस कारण अनाजों के रख रखाव की समस्या गंभीर है। एसएफसी सहायक प्रबंधक रवि कांत का कहना है कि सिर्फ एक गोदाम तक बड़ी मुश्किल के बाद भी ट्रक नहीं पहुंच पा रहा है।
बड़ी मुश्किल के बाद किसी तरह उसी गोदाम में अभी अनाज को रखा जा रहा है। गोदाम के इर्द-गिर्द जलजमाव होने से गोदाम पर आने जाने में परेशानी होती है। प्रतिदिन सरकारी अनाज का नुकसान हो रहा है। अगर संपर्क पथ बन जाए तो उन दो गोदामों में भी अनाज रखना संभव होगा। बताया जाता है कि गोदाम तक पहुंचने वाले रास्ते पर कीचड़ का कारण खेतों के पानी है।जहा बरसात में हमेशा पानी बहता रहता है। इस कारण रास्ते पर कीचड़ और पानी रहता है। यहीं कारण है कि कोई भी ट्रक इस रास्ते से नहीं जाता है। सहायक प्रबंधक ने कहा कि इस मामले की जानकारी इस एफ सी डीएम को कई दिन पहले ही दे दी गई है। लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/sfc-godown-lying-idle-due-to-lack-of-road-there-is-trouble-due-to-raw-road-127616063.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/4_1597360964.jpg
0 Response to "सड़क के अभाव में बेकार पड़ा एसएफसी गोदाम, कच्चा रास्ता होने बढ़ी परेशानी"
Post a Comment