Popular Posts

बातचीत का तरीका है महत्वपूर्ण, व्यक्ति के गुणों को ध्यान में रखकर करें बात

बातचीत का तरीका है महत्वपूर्ण, व्यक्ति के गुणों को ध्यान में रखकर करें बात

इतिहास गवाह है कि बातचीत से बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल निकला है। सफलता के आखरी मुकाम तक पहुंचने में भी बातचीत के लहजे और तरीके की अहम भूमिका होती है। अगर आप अच्छे से बातचीत करते हैं, तब न सिर्फ आप सफल होंगे बल्कि आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। लोग आपका सम्मान करेंगें। मेरे पिताजी मुझे बचपन के दिनों से ही सिखाया करते थे ‘मधुरं वचनं किम दरिद्रं’।

धीरे-धीरे मैंने समय के साथ अनुभव भी किया कि मधुर वचन सच में बहुमूल्य होते हैं। इसलिए आपको हमेशा याद रखना चाहिए कि तमाम प्रयासों के बावजूद आप सफल नहीं हो सकते हैं जब तक कि आप अच्छे तरीके से बातचीत करना नहीं सीख जाते हैं। अगर आप गौर करेंगें तब आपको पता चलेगा कि हर सफल व्यक्ति जिससे आपकी मुलाकात हुई है, उसके बातचीत करने का तरीका बहुत ही अच्छा और सौम्य है।सबसे पहली बात है कि आप जिससे भी बात कर रहे हों उसका आदर करना सीखें। संभव है कि व्यक्ति में कुछ खामियां भी हों, फिर भी आप उसमें निहित गुणों के आधार पर ही उससे बातें करें। बातचीत के दरम्यान कभी भी उसकी कमियों पर फोकस नहीं करें। और सबसे बड़ी बात है कि किसी के पहनावे और खानपान के आधार पर व्यक्ति के बारे में अपनी राय बनाकर कर कभी भी बातचीत न करें।

आप मौके की तलाश में रहें कि कैसे बातों-बातों में आप सामने वाले व्यक्ति की तारीफ करके उसकी हौसला अफजाई कर सकते हैं। हमेशा ध्यान रखें कि आपकी कुछ अच्छी पंक्तियां बहुत अच्छे प्रभाव छोड़ सकती हैं। एक बहुत ही पुरानी कहावत है कि प्रकृति ने हम लोगों को दो कान और एक ही मुंह दिए ताकि हम लोग सुने ज्यादा और बोलें कम।

यह सच भी है कि हमेशा ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुनना चाहिए और बहुत ही कम बोलने का प्रयास करना चाहिए। इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि कई बार बिना जरूरत के ज्यादा बोलने से इंसान की गरिमा कम होती है। मजे की बात है जिसे मैंने कई बार अनुभव भी किया है कि ज्यादा बोलने वाला इंसान बहुत बोलता है और जब सामने वाला बोलता है तब भी वह बाज नहीं आता है। सामने वाले को बोलने से रोकने का प्रयास करता है या फिर उसकी बातों को सुनने के बजाये उस वक्त वह यह सोचता रहता है कि आगे मुझे क्या बोलना है। ऐसे में वह सामने वाले की बातों को समझने में चूक कर देता है। जब भी आप किसी से बातचीत कर रहे हों तब आप दूसरों की बातों पर बहुत ही गौर करें। उसकी बातें ध्यान से सुने और उनका मतलब समझने का प्रयास करें।

कम बोलने का एक और बहुत ही बड़ा लाभ है। जब आप कम बोलने और ज्यादा सुनने का प्रयास करते हैं तब व्यक्ति के चेहरे को पढ़ने और उसकी बॉडी लैंग्वेज समझने का मौका मिलता है। जिससे उस व्यक्ति के बारे में आपकी समझ बढ़ती है। ज्यादातर लोग बातचीत करते समय अपने हित की बातों का ख्याल रखते हैं। अपने फायदे के लिए सामने वाले को कन्विंस करना चाहते हैं।

लेकिन, इसके विपरीत अगर आप सामने वाले के फायदे से संबंधित बात करेंगें तब सच में आपके लिए लाभकारी होगा। मेरे कहने का यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि आप किसी की चापलूसी करें। अगर किसी से कोई गलती हुई है या कोई काम बिगड़ गया है तब जरूर उसे बताएं। सिर्फ इस बात का ध्यान रखें कि बताने का तरीका अच्छा हो। कभी किसी को ऐसा न कहें कि वह खराब है बल्कि उसे कहें कि लगता है कि आपसे गलती हो गयी है।

इसे ऐसे ठीक किया जा सकता है। किसी से बातचीत के दौरान अगर आप अपनी कुछ निजी बातें भी शेयर करते हैं तब उसे अच्छा लगता है और अपनापन बढ़ता है। लेकिन हमेशा सावधान रहें। बिना किसी को परखे हुए उसे अपने बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताएं। कभी भी संदिग्ध व्यक्ति से अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात न करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The way to talk is important, talk about the person's qualities


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/the-way-to-talk-is-important-talk-about-the-persons-qualities-127629368.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/19/anand-kumar_1597791294.jpg

0 Response to "बातचीत का तरीका है महत्वपूर्ण, व्यक्ति के गुणों को ध्यान में रखकर करें बात"

Post a Comment