जेईई मेन अभ्यर्थी देंगे डिक्लेरेशन, 14 दिनों से बुखार, सर्दी-खांसी नहीं; 8.58 लाख परीक्षार्थी, 1 से 6 सितंबर तक परीक्षा
जेईई मेन के अभ्यर्थियों को सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा कि उन्हें पिछले 14 दिन से बुखार, सर्दी-खांसी, सांस लेने में दिक्क्त, गले में खराश या अन्य कोई दिक्कत नहीं है। साथ ही वे किसी कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति के क्लोज संपर्क में नहीं आए हैं। क्लोज संपर्क का मतलब 15 मिनट से अधिक समय एक मीटर से कम दूरी में रहे हों। साथ ही वे अनिवार्य क्वारेंटाइन की शर्तों के अंदर नहीं हैं।
पिछले 14 दिनों में छात्र ने किस-किस शहर का दौरा किया, उसकी डिटेल भरनी होगी। छात्रों को अपनी फोटो भी चिपकानी होगी, पैरेंट का हस्ताक्षर भी कराना है। छात्र इन चीजों को पहले भर सकता है लेकिन उसे सिग्नेचर परीक्षा केंद्र पर इनविजिलेटर के सामने करना होगा। यह फॉर्म एडमिट कार्ड के साथ ही अटैच है।
इस बार 4 पेज का एडमिट कार्ड जारी किया गया है जिसमें पेज -2 पर “उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश” और पेज 3 व 4 पर कोविड-19 के बारे में एडवाइजरी है। उम्मीदवारों को सभी चार पृष्ठों को डाउनलोड करने और कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पढ़ने की सलाह दी गई है। उन्हें यह भी कहा गया है कि वे निर्देश का पालन करें।
परीक्षा के दिन, छात्रों को इन्हें परीक्षा केंद्र पर भी लाना होगा, इसके अलावा एडमिट कार्ड के पेज-1 पर दिए गए अंडरटेकिंग को भी छात्रों को भरना होगा, हालांकि इसपर हस्ताक्षर वे परीक्षा केंद्र पर करेंगे। अगर किसी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो रही हो तो वह jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।
8.58 लाख परीक्षार्थी, 1 से 6 सितंबर तक परीक्षा
जेईई मेन परीक्षा में इस बार देशभर से 8 लाख 58 हजार 273 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 1 से 6 सितंबर तक ऑनलाइन ली जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार बीई, बीटेक के लिए देशभर में 605 परीक्षा केंद्र तथा बीआर्क और बी प्लानिंग के लिए 489 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देशभर में 224 शहरों में और विदेशों में 8 शहरों में यह परीक्षा हाेगी। अभ्यर्थी जेईई की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने कहा है कि छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दिए गए निर्देशों को पढ़ें।
जनवरी से कम परीक्षार्थी
सितंबर में हाेनेवाली परीक्षा में जनवरी में हुई परीक्षा से कम परीक्षार्थी हैं। जनवरी में 9 लाख 21 हजार 261 परीक्षार्थी थे। जेईई मेन साल में दो बार हाेता है। जनवरी के बाद अप्रैल में परीक्षा होनी थी लेकिन कोविड के कारण परीक्षा सितंबर में हो रही है। इस परीक्षा में बेहतर रैंक वाले छात्र जेईई एडवांस्ड में बैठ पाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/jee-main-candidates-will-give-declaration-fever-for-14-days-no-cold-and-cough-858-lakh-candidates-exam-from-1-to-6-september-127629367.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/19/exam-online_1597791441.jpg
0 Response to "जेईई मेन अभ्यर्थी देंगे डिक्लेरेशन, 14 दिनों से बुखार, सर्दी-खांसी नहीं; 8.58 लाख परीक्षार्थी, 1 से 6 सितंबर तक परीक्षा"
Post a Comment