Popular Posts

गया में 3 बच्चों की मां देवर संग फरार, पुलिस ने कहा-केस से अच्छा है तलाक ले लो

गया में 3 बच्चों की मां देवर संग फरार, पुलिस ने कहा-केस से अच्छा है तलाक ले लो

तीन बच्चों की मां अपने रिश्ते के देवर के साथ फरार हो गई। इस स्थिति के बीच बेबस पति थाने पहुंचा तो पुलिस के बयान ने उसे और तोड़कर रख दिया। पुलिस ने उसे सलाह देते हुए थाने से टरका दिया, कि एफआईआर दर्ज कराने से अच्छा है कि अपनी पत्नी से तलाक से ले लो। पुलिस के इस तरह के रवैए से हताश पीड़ित अवाक है। महकार थाना से जुड़ा यह मामला सप्ताह भर पहले का बताया जा रहा है। वर्तमान में पोस्टेड थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद के मुताबिक वे नए आए हैं और फिलहाल इस तरह के मामले की कोई जानकारी नहीं है।

शिकायत ले मंगलवार को एसडीपीओ कार्यालय पहुंचा
वहीं थाना के उक्त रवैए और अपनी पत्नी-बच्चों संबंधी शिकायत को लेकर पीड़ित मंगलवार को अपनी गुहार लगाने एसडीपीओ कार्यालय पहुंचा था, किन्तु उसकी मुलाकात एसडीपीओ से नहीं हो पाई। महकार थाना के श्याम नगर गांव के रहने वाले पीड़ित राजू प्रसाद ने बताया कि वह अपनी पत्नी संगीत कुमारी एवं दो पुत्री-एक पुत्र के साथ पटना में रहकर ठेला चलाने का काम करता था। इस बीच पटना फुलवारी शरीफ का उसका ममेरा भाई राजकिशोर कुमार उसके घर आता-जाता था।

ममेरा भाई ही निकला दगाबाज
इधर, राजकिशोर प्रसाद पीड़ित की पत्नी को भगा ले गया। तीनों बच्चों को भी साथ लेकर वह फरार हुई है। राजू प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज नहीं कराने की सलाह दी ।

मेरे योगदान देने से पूर्व का है मामला:थानाध्यक्ष
इस प्रकार के मामले की कोई जानकारी नहीं है। संभवत: मेरे योगदान देने के पूर्व का यह मामला है। यदि इस तरह की लिखित शिकायत मिलती है, तो मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।
जयशंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष महकार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The mother of 3 children absconded with the brother-in-law, the police said - divorce is better than the case


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/the-mother-of-3-children-absconded-with-the-brother-in-law-the-police-said-divorce-is-better-than-the-case-127628599.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/19/crime_1597792162.jpg

0 Response to "गया में 3 बच्चों की मां देवर संग फरार, पुलिस ने कहा-केस से अच्छा है तलाक ले लो"

Post a Comment