जानकी संस्कृत महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करेगी आंदोलन
नगर के ब्लॉक रोड स्थित जानकी संस्कृत महाविद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुखर हो गया है। एबीवीपी के बिहार के प्रदेश सह मंत्री रौशन कुमार ने सोमवार को कहा कि विद्यार्थी परिषद दुनिया की सबसे बड़ी छात्र संगठन है। जो शैक्षणिक परिसर में सक्रिय रहकर छात्र-हित कदम उठाती है। परिषद भारत की सभ्यता एवं संस्कृति को संरक्षित करने का कार्य भी करती है। यहीं नहीं संस्कृत के उत्थान को लेकर विद्यार्थी परिषद कई आंदोलनों का सफलता पूर्वक नेतृत्व कर चुका है। इसी कड़ी में जानकी संस्कृत महाविद्यालय में इन दिनों बनी कुव्यवस्था को लेकर आंदोलन किया जाएगा। जबकि इस महाविद्यालय का एक समय में संस्कृत के पठन-पाठन के लिए पूरे उत्तर बिहार में एक अलग स्थान था। इसके छात्रावास में रहकर सुदूर क्षेत्र के छात्र निपुण आचार्यों से पढ़कर संस्कृत की शिक्षा ग्रहण करते थे। लेकिन आज विश्वविद्यालय की उदासीनता के कारण महाविद्यालय केवल उपशास्त्री की डिग्रियां बांटने का महज केंद्र बनकर रह गया है। जबकि आज जहां पूरे विश्व में संस्कृत की मांग है। भारत सरकार भी संस्कृत के उत्थान में करोड़ों खर्च कर रही है। लेकिन नरकटियागंज के एकमात्र संस्कृत महाविद्यालय की दुर्दशा देखकर सभी संस्कृत प्रेमी दुःखी हैं। प्रदेश सह मंत्री ने यह भी कहा कि दुर्भाग्य है कि विगत वर्ष महाविद्यालय में सरस्वती पूजा के दिन मां की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना नहीं की गई। वहीं नगर मंत्री आशीष ठाकुर व कॉलेज मंत्री उदित्य मिश्र ने कहा कि संस्कृत महाविद्यालय अपने उद्देश्य से भटक गया है। वर्ष 2018 में इस महाविद्यालय की स्थिती सुधारने के लिए समाज ने बहुत सहयोग किया।विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी अपने मद से यज्ञशाला निर्माण, बाउंड्री निर्माण समेत कई कार्य किए। महाविद्यालय में कक्षा संचालन शुरू नहीं हुआ। परिसर में एक छात्र भी नहीं दिखते। महाविद्यालय के प्राचार्य व सचिव इसके जवाबदेह हैं। विद्यार्थी परिषद इन तमाम मुद्दों को लेकर महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक आंदोलन करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-will-agitate-against-the-chaos-prevailing-in-janaki-sanskrit-college-127623623.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/orig_6_1597680556.jpg
0 Response to "जानकी संस्कृत महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करेगी आंदोलन"
Post a Comment