Popular Posts

पति ने गला रेतकर पत्नी को मार डाला, पहले पति के साथ देख नाराज था

पति ने गला रेतकर पत्नी को मार डाला, पहले पति के साथ देख नाराज था

पावापुरी सहायक थाना अंतर्गत पूरी गांव में सोमवार को धारदार हथियार से गला रेतकर, पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मृतका का दूसरा पति है। पत्नी को पहले पति के साथ देख आक्रोशित होकर दूसरे पति ने हत्याकांड को अंजाम दिया। मृतका पूरी गांव स्थित मायके में रह रही थी। सूचना पाकर गांव आई पुलिस ने मृतका 39 वर्षीया शनिचरी देवी के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।
ग्रामीणों ने बताया कि शनिचरी देवी की पहली शादी नवादा जिला के वरिसलीगंज थाना अंतर्गत पैंजड़ी गांव निवासी लालजीत मांझी से हुई थी। जिससे उसे पांच बच्चे है। कुछ साल पहले वह लालजीत से अलग हो गई। इसके बाद उसने दूसरी शादी कतरीसराय के परमानंदपुर निवासी काहू मांझी से की। कई साल रहने के बाद भी दूसरे पति से महिला को संतान नहीं हुआ। जिस कारण दोनों में अनबन शुरु हो गई।
रविवार को पहला पति पूरी गांव आ गया। दूसरे पति ने महिला को पहले पति के साथ देख लिया। जिसके बाद बदमाश आग बबूला हो गया और धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। निर्मम हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। बदमाश वारदात को अंजाम दे गांव से फरार हो गया। सूचना पाकर ओपी प्रभारी प्रभा कुमारी दलबल के साथ पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When seen with the first husband, the second husband strangled the wife to death


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/giriyak/news/when-seen-with-the-first-husband-the-second-husband-strangled-the-wife-to-death-127582478.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/orig_75_1596490469.jpg

0 Response to "पति ने गला रेतकर पत्नी को मार डाला, पहले पति के साथ देख नाराज था"

Post a Comment