ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का चैंपियन बने अमन
रविवार की देर शाम एक नि:शुल्क ओपन ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज संघ द्वारा किया गया। इसमें दिलीप कुमार व पूनम देवी का पुत्र तथा इंटर हाईस्कूल के छात्र अमन कुमार गुप्ता चैंपियन बने। उपरोक्त जानकारी शतरंज संघ के महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं संयुक्त सचिव कमल कर्मकार ने दी।
उन्होंने बताया कि अमन अपने जिले के एक बहुत ही होनहार खिलाड़ी है। विगत वर्ष वे जिला चैंपियन भी रह चुके हैं। इस प्रतियोगिता में अमन के बाद क्रमश दिव्यांशु कुमार सिंह, गौरव झवर, संपूर्णा दास, ठाकुरगंज की अर्पिता अचार्य, ज्योति कुमारी, करण कुमार, आयुष कुमार, यूनुस खान, अनुज सिंह, धान्वी कर्मकार, दिव्या कर्मकार, पवित्रा जैन, पलचीन जैन, मेघा कर्मकार, अंशुमन राज, अंकित कुमार, प्राची सिंह, सूरोनोय दास, सार्थक, ईशा कर्मकार, अभिनव सिंह, पूर्वाषा दास, रुशील झा, रामलाल, रोहन कुमार, रौनक कुमार, देवांशु मंत्री, प्रत्यूष कुमार, देव कुमार, अर्पिता बनर्जी, भूमि प्रिया, विशाखा गट्टानी, समीर रहमान, भरत मंत्री एवं काव्या जैन ने जगह बनाई।
100वीं ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता
जिला शतरंज संघ द्वारा इस 100वीं ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के पूरे किए जाने पर जिला पदाधिकारी सह संघ के पदेन अध्यक्ष डॉ. आदित्य प्रकाश ने विजेता खिलाड़ी सहित जिले के सभी शतरंज खिलाड़ियों को बधाई दी एवं कहा कि इस कोरोना काल में खिलाड़ियों ने जिस प्रकार पूरे उत्साह के साथ इन ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वह बेहद प्रशंसनीय है। वे उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। शतरंज संघ के वरीय मुख्य संरक्षक डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्य संरक्षक इंजीनियर उदय शंकर चौधरी, संरक्षक त्रिलोक चंद्र जैन, कार्यकारी अध्यक्ष आची देवी जैन, युगल किशोर तोषनीवाल, राजकरण दफ्तरी, डॉक्टर सचिन प्रसाद, डॉ. इच्छित भारत, ए. कविता जुलियाना सहित संघ के कई वरीय पदाधिकारियों ने भी इन सारे खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/aman-became-the-champion-of-online-chess-competition-127583014.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/03_1596497940.jpg
0 Response to "ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का चैंपियन बने अमन"
Post a Comment