Popular Posts

कैंप में ही महिला जवान की कर दी पिटाई आरोपी पति को किया पुलिस के हवाले

कैंप में ही महिला जवान की कर दी पिटाई आरोपी पति को किया पुलिस के हवाले

एसएसबी कैंप परिसर में ही पत्नी को प्रताड़ित करना पति को काफी महंगा पड़ा। मारपीट के दौरान पीड़िता के द्वारा शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे साथी जवानों ने आरोपी पति को पकड़कर गलगलिया पुलिस के हवाले कर दिया। मामला पति पत्नी के बीच का होने के कारण गलगलिया पुलिस ने दोनों को महिला थाना भेज दिया, जहां पीड़िता जवान की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया।
पीड़िता अंजली कुमारी वर्तमान में गलगलिया थाना क्षेत्र स्थित भातगांव एसएसबी कैंप में महिला जवान के पद पर तैनात है। अंजली ने बताया कि पहले पति से तलाक हो जाने के बाद वह चार वर्षीय बेटी के साथ रह रही थी। इसी दौरान अमित कुमार यादव ने उसे प्रेमजाल में फांस लिया और एक वर्ष पूर्व दोनों ने शादी कर ली, लेकिन शादी के चंद दिनों बाद ही अमित बात बात पर अंजली की पिटाई के साथ साथ अबोध बच्ची की हत्या करने की जुगत में लग गया। अमित पीड़िता के वेतन के सारे रुपये उससे छीन लेता था और अपने ऐश मौज में खर्च कर देता था। रविवार को भी वह एसएसबी कैंप पहुंचा और अंजली से रुपयों की मांग करने लगा। इसका विरोध करने पर अमित ने बेरहमी से अंजली की पिटाई कर दी। अंजली के चीखने चिल्लाने की आवाज को सुनकर मदद के लिए पहुंचे साथी जवानों ने अमित को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/accused-husband-beaten-up-woman-jawan-in-the-camp-itself-handed-over-to-police-127583008.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/

0 Response to "कैंप में ही महिला जवान की कर दी पिटाई आरोपी पति को किया पुलिस के हवाले"

Post a Comment