Popular Posts

नरकटियागंज विद्युत अवर आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय में एमआरटी ने ब्रेकर काे किया ठीक, कर्मियों को मिली राहत

नरकटियागंज विद्युत अवर आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय में एमआरटी ने ब्रेकर काे किया ठीक, कर्मियों को मिली राहत

नरकटियागंज विद्युत अवर आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय में खराब हुए नरकटियागंज टाउन फीडर, साठी 11 हजार फीडर व शिकारपुर फीडर के ब्रेकर की मरम्मति कर दी गई है। इस कार्य के लिए मोतिहारी से चार सदस्यीय मेंटनेंस एंड रिपेयरिंग की टीम नरकटियागंज पहुंची थी। गुरुवार की देर शाम तक टीम के अधिकारी व कर्मियों ने ब्रेकर को ठीक किया। हालांकि इस दौरान साठी 33 हजार फीडर के ब्रेकर की मरम्मति नहीं कि जा सकी। इधर एमआरटी के द्वारा ब्रेकर के मरम्मति कार्य करने के बाद अब पुनः कंट्रोल रूम से ही आपूर्ति को चालू व बंद किया जा सकेगा। एमआरटी के सदस्यों में कनीय अभियंता अमित कुमार, विद्युत कर्मी तिलक साह, अनिमेष कुमार, राज किशोर शामिल थे।

नरकटियागंज टाउन फीडर, साठी व शिकारपुर फीडर में फाॅल्ट होने की सूरत में अब फिर से कंट्रोल रूम से ही आपूर्ति को चालू व बंद किया जा सकेगा। जबकि ब्रेकर के खराब होने से फाॅल्ट अथवा हाईटेंशन तार गिरने की सूरत में ऑपरेटर को यार्ड में जाकर बिजली बंद करनी पड़ती थी। इस दौरान किसी दुर्घटना की अंदेशा भी बनी रहती थी। चूंकि ब्रेकर मरम्मति के बाद पुनः कंट्रोल रूम से हीं इसे ऑपरेट किया जा सकेगा। स्थानीय पावर सब स्टेशन में पिछले एक सप्ताह से नरकटियागंज का टाउन फीडर, शिकारपुर व साठी फीडर का ब्रेकर खराब था जिसको लेकर आपूर्ति बंद व चालू करने के लिए कर्मी को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।

सहायक विद्युत अभियंता ने कहा- मशीन उपलब्ध हाेते ही साठी फीटर की हाेगी मरम्मत
नरकटियागंज के सहायक विद्युत अभियंता आलोक कुमार ने कहा कि पिछले करीब एक सप्ताह से ब्रेकर खराब था। इस वजह फाॅल्ट होने पर आपूर्ति बंद व चालू करने के लिए ऑपरेटर को यार्ड में जाना पड़ता था। एमआरटी के द्वारा 3 फीडर की मरम्मति कर दी गई है। साठी 33 हजार के फीडर की मरम्मति के दौरान मशीन की उपलब्धता नहीं थी। इसका ऑर्डर लगाया गया है। मशीन उपलब्ध होते ही इसकी भी मरम्मति करा ली जाएगी।

ब्रेकडाउन से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के दौरान बार-बार ब्रेकडाउन हो जा रहा है। जिससे इन दिनों नगर व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर आम व खास सभी त्रस्त हो गए हैं। ऊपर से मौसम का बदलता मिजाज भी लोगों को बेचैन कर दे रहा है। दिन हो या रात उमस व गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति से आमलोगों को तनिक भी राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि आपूर्ति व्यवस्था में यह अनियमितता पिछले कुछ दिनों से बनी है। जिसको लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

अनियमित बिजली आपूर्ति से त्रस्त उपभोक्ताओं का कहना है कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बार बार बिजली ब्रेकडाउन हो रहा है। बिजली आपूर्ति की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है। कभी कभी तो तीन-तीन चार-चार घंटे तक दिन व रात में बिजली गुल रह रही है। आपूर्ति व्यवस्था इतनी लचर हो गई है कि अब बर्दास्त नहीं हो रहा है। हद तो यह है कि विभागीय कर्मी व अधिकारी भी कई बार अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ दे रहे हैं।

7-8 मेगावाट बिजली की ही आपूर्ति हाे पा रही है
^इन दिनों नेपाल से क्षेत्र को बिजली आपूर्ति हो रही है। वर्तमान समय में 7-8 मेगावाट बिजली की आपूर्ति मिल रही है। अधिकांश समय रामनगर से हीं ब्रेकडाउन हो रहा है तो कई बार फाल्ट की वजह ब्रेकडाउन करना पड़ रहा है। जिससे क्षेत्र को नियमित आपूर्ति नहीं मिल पा रहा है। कुछ दिनों में स्थिति सामान्य होते हीं पुनः आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ कर दी जाएगी।
आलोक कुमार, सहायक विद्युत अभियंता, नरकटियागंज।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MRT fixes breaker at Narkatiaganj Electrical Under Supply Division office, relief to personnel


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/mrt-fixes-breaker-at-narkatiaganj-electrical-under-supply-division-office-relief-to-personnel-127594254.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/07/orig_7bettiah-01_1596815271.jpg

0 Response to "नरकटियागंज विद्युत अवर आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय में एमआरटी ने ब्रेकर काे किया ठीक, कर्मियों को मिली राहत"

Post a Comment