आपसी विवाद में चार लोगों को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
09 August, 2020
Comment
मेहसौल ओपी क्षेत्र के मेहसौल चौक स्थित खिलाफत बाग में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडा से प्रहार कर एक ही परिवार के चार लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी सकीना खातून ने थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें मोहल्ला के ही उजला आलम, जेहान एवं एक अन्य को नामजद आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उक्त आरोपी उसकी पुत्री के साथ अभ्रदर भाषा का प्रयोग कर रहा था। विरोध करने पर उक्त आरोपी हरवे हथियार से लैंस होकर उसके घर में घुस गया। वहीं उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं बीच-बचाव में आए उसके पति, पुत्र एवं पुत्री को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। ओपी प्रभारी ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/four-people-beaten-in-mutual-dispute-fir-lodged-127603247.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/10/
0 Response to "आपसी विवाद में चार लोगों को पीटा, प्राथमिकी दर्ज"
Post a Comment