Popular Posts

महिलाओं के कर्ज माफी को लेकर ऐपवा ने दिया धरना

महिलाओं के कर्ज माफी को लेकर ऐपवा ने दिया धरना

स्वयं सहायता समूह में शामिल महिलाओं की कर्ज माफी को ले स्थानीय प्रखण्ड के शिवपुर मे एपवा द्वारा धरना दिया गया। इस दौरान धरनार्थियो ने माइक्रो फायनांस कम्पनियों द्वारा दिए गए कर्जों का भुगतान सरकार के द्वारा किये जाने के मांग की। इसके साथ ही हर समूह को उसकी क्षमता के अनुसार या कलस्टर बनाकर रोजगार का साधन उपलब्ध कराने, एसएचजी के उत्पादों की खरीद सुनिश्चित करने, स्वयं सहायता समूह को ब्याज रहित ऋण देने, जीविका कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 15 हजार मासिक मानदेय देने समेत अन्य मांग को सरकार के समक्ष रखा है। यह धरना ऐपवा के राष्ट्रीय आह्वान पर दिया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों के द्वारा समाजिक दूरी का पालन करते हुए धरना दिया गया।

जिला एपवा अध्यक्ष रेखा देवी ने बताया की केन्द्र सरकार के 20 लाख के पैकेज की घोषणा में स्वयं सहायता समूह के लिए कुछ नहीं है। सरकार की घोषणा में बस इतना है कि एक साल तक उन्हें लोन की किस्त जमा करने में छूट मिलेगी। कर्ज माफ नहीं होगा। बल्कि उन्हें कर्ज जमा करने के समय में छूट दी गई है। हम सभी जानते हैं कि अन्य तमाम श्रमिक वर्ग की तरह ही लॉकडाउन के कारण महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी बुरी तरह बिगड़ गई है। एक साल के बाद भी लोन चुकता करना उनके लिए संभव नहीं होगा।

दूसरी तरफ स्वयं सहायता समूह चलाने वाली प्राइवेट कम्पनियां अभी भी लोन का किस्त जबरन वसूल रही हैं। सरकार बड़े पूंजीपतियों के कर्जे लगातार माफ करती जा रही है। जबकि जरूरत है कि उनसे कर्ज वसूल किया जाए और गरीब महिलाओं को राहत दी जाए। बिहार सरकार ने हरेक परिवार को 4 मास्क देने का फैसला किया है। इसके निर्माण का काम स्वयं सहायता समूह को देने की घोषणा की गई थी। लेकिन वास्तविकता यह है कि सभी समूहों को यह काम दिया ही नहीं गया।

अगर कहीं दिया भी गया तो उनसे मास्क खरीदा नहीं जा रहा है। अगर इस फैसले को गंभीरता से लागू किया जाता तो समूह को एक बड़ी आर्थिक सहायता हो सकती थी। इसे लागू करने की बजाय सिर्फ रोजगार की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं। हमने विगत दिनों जांच पड़ताल में पाया था कि ग्रामीण महिलाओं की संरचना में भी बड़ा बदलाव आया है। पहले खेत में काम के अलावा उनके पास अन्य काम न के बराबर थे। लेकिन अब वे भी विभिन्न किस्म के रोजगार से जुड़ गई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Appwa staged a protest against the debt waiver of women


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kesth/news/appwa-staged-a-protest-against-the-debt-waiver-of-women-127616020.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/1_1597360299.jpg

0 Response to "महिलाओं के कर्ज माफी को लेकर ऐपवा ने दिया धरना"

Post a Comment