डुमरांव, सिमरी व ब्रह्मपुर के बीएएसएफसी गोदामों का निरीक्षण, हर दिन गोदाम खोलने का दिया निर्देश
जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. बीरेन्द्र प्रभाकर ने गुरुवार को अनुमंडल के सिमरी, ब्रह्मपुर व डुमरांव स्थित बीएसएफसी के गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसओ ने गोदाम प्रबंधकों से खाद्यान्न वितरण मे तेजी लाने का निर्देश दिया। डा प्रभाकर ने प्रबंधकों से कहा कि अब छुट्टी वाले दिन भी गोदाम खुला रखना है तथा डीलरों को हर दिन खाद्यान्न देना है। ताकी समय से वितरण सुनिश्चित हो सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसओ ने कहा कि डीलरों की हड़ताल के कारण उनका खाद्यान्न गोदाम में ही रखा हुआ है। खाद्यान्न डिस्पैच नहीं होने से गोदाम भर गया है। इस कारण एक तरफ वितरण प्रभावित हो रहा है तो दूसरी तरफ अगले महीने के लिए एसएफसी से आवंटन भी नहीं लिया जा रहा है।
डीएसओ ने कहा कि यह नवंबर तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 3 किलो चावल व 2 किलो गेहूं का वितरण भी डीलरों को करना है। इसके अलावे चना का भी वितरण करना है। यह खाद्यान्न आ चुका है। बीएसएफसी गोदाम खाली नहीं रहने के कारण विभाग को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब एसआईओ भी मिल गया है। डीलरों तक तेजी से खाद्यान्न पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/dumranv/news/inspection-of-basfc-godowns-of-dumraon-simri-and-brahmapur-directed-to-open-godowns-every-day-127616012.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/89_1597360116.jpg
0 Response to "डुमरांव, सिमरी व ब्रह्मपुर के बीएएसएफसी गोदामों का निरीक्षण, हर दिन गोदाम खोलने का दिया निर्देश"
Post a Comment