बीडीओ के निर्देश पर धनसोई में 75 लोगों की कोरोना जांच, मिला 1 मरीज पाॅजिटिव
गुरुवार को धनसोई में बीडीओ अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर कोराना संक्रमण जांच के लिए कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जो सर्दी, बुखार, खांसी से पीड़ित हैं ऐसे लोग कोरोना संक्रमण जांच करा सकते हैं। इस दौरान पीएचसी राजपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक पासवान ने बताया कि धनसोई में कुल 75 लोगों को कोरोना जांच किया गया। जबकि एक व्यक्ति का रिपोर्ट पाॅजिटिव आया है।
दूसरी ओर धनसोई थाना क्षेत्र के सिकठी में दो और व्यक्तियों का रिपोर्ट पाॅजिटिव आया है। वहीं मौके पर मौजूद धनसोई पंचायत के मुखिया मनोज प्रसाद ने बताया कि आस-पास के पंचायतों में कोरोना मरीज मिलने के कारण पंचायत के लोगों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया कि धनसोई पंचायत में शिविर के माध्यम से कोरोना का जांच कराया जाय जिससे गरीब लोगों में बैठे भय को दूर किया जा सके। वहीं लोगों ने और अधिक लोगों की जांच कराने की मांग की है। वहीं मौके पर एएनएम, आशा, वार्ड सदस्य सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/on-the-instructions-of-bdo-corona-examination-of-75-people-in-dhansoi-1-patient-positive-127616031.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/
0 Response to "बीडीओ के निर्देश पर धनसोई में 75 लोगों की कोरोना जांच, मिला 1 मरीज पाॅजिटिव"
Post a Comment