Popular Posts

आज के युवा मोर्चा के लोग ही कल के भाजपा हैं : नंदकिशोर यादव

आज के युवा मोर्चा के लोग ही कल के भाजपा हैं : नंदकिशोर यादव

भारतीय जनता युवा प्रदेश मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे वर्चुअल युवा जन संवाद कार्यक्रम के तहत सदर विधानसभा में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन चौबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के प्रभारी व जिला के उपाध्यक्ष रुपेश दुबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आज का युवा मोर्चा ही कल का भाजपा है। भारत सरकार के सभी उपलब्धियों पर विशेष चर्चा करते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया। जम्मू कश्मीर से 370 हटाना, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण के लिए रास्ता प्रशस्त करना जैसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर ध्यान आकृष्ट किया।

54 हजार सात सौ करोड़ का पैकेज
युवाओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। भारत सरकार के द्वारा बिहार को सड़क निर्माण के लिए विशेष पैकेज 54 हजार सात सौ करोड़ का भी जिक्र उन्होंने किया। साथ ही “बूथ जीतो और चुनाव जीतो” का नारा दिया। आगे कहा कि युवाओं के बदौलत बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनेगी। मौके पर मकरध्वज राय, मनजीत सिंह, शेखर सिंह, धनंजय पांडे, सोनू द्विवेदी समेत सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा जिला के सभी पदाधिकारी व बक्सर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Today's Yuva Morcha people are the BJP of tomorrow: Nandkishore Yadav


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/todays-yuva-morcha-people-are-the-bjp-of-tomorrow-nandkishore-yadav-127616054.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/3_1597360825.jpg

0 Response to "आज के युवा मोर्चा के लोग ही कल के भाजपा हैं : नंदकिशोर यादव"

Post a Comment