सांस्कृतिक रूप से बिहार व त्रिपुरा के बीच गहरा जुड़ाव
पर्यटन मंत्रालय के वरीय क्षेत्रीय निदेशक एवं जाने-माने कवि एवं लेखक शंख शुभ्र डे बर्मन ने कहा कि जहां बिहार एक ऐतिहासिक राज्य के रूप में जाना जाता है वहीं त्रिपुरा अपनी अलौकिक खूबसूरती के लिए जाना जाने वाला राज्य है। अब त्रिपुरा में भी लोग बिहार के सबसे पवित्र त्यौहार छठ को बड़े पैमाने पर मना रहे हैं। बिहार के व्यंजन का जिक्र करते हुए उन्होंने लिट्टी-चोखा को बेहद स्वादिष्ट एवं हेल्दी बताया।
श्री बर्मन आरओबी पटना की ओर से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत-बिहार एवं त्रिपुरा’ विषय पर आयोजित वेबिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर बोल रहे थे। अतिथि वक्ता के रूप में पर्यटन विभाग, त्रिपुरा सरकार के सहायक निदेशक मृणाल कांति दास ने कहा कि त्रिपुरा की जनजातीय पहचान बेहद समृद्धशाली है।
यहां 90 से भी अधिक प्रकार की जनजातियां निवास करती हैं। केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी, अगरतला के प्राचार्य संजय कुमार जायसवाल, प्राचार्य रोशन लाल, पीआईबी के अपर महानिदेशक एस.के. मालवीय, दूरदर्शन (न्यूज), पटना के निदेशक विजय कुमार ने भी हिस्सा लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/culturally-deep-connection-between-bihar-and-tripura-127586278.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/
0 Response to "सांस्कृतिक रूप से बिहार व त्रिपुरा के बीच गहरा जुड़ाव"
Post a Comment