Popular Posts

रिटायर रेलकर्मी के पूरे परिवार को पीटा, गंभीर

रिटायर रेलकर्मी के पूरे परिवार को पीटा, गंभीर

डेल्हा थाना के मंदराज बिगहा मोहल्ले में रिटायर रेलकर्मी के साथ जहां मारपीट की गई, वहीं इनके घर के चार लोगों को लाठी-डंडे और पसूली से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि रिटायर रेलकर्मी नंदलाल वर्मा ने अपने मोहल्ले में असामाजिक तत्वों द्वारा बजाए जा रहे अश्लील गाने का विरोध किया था। इसे लेकर उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। घर के गार्जियन को बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्य आए तो उन्हें लाठी डंडे और धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया गया इस दौरान घर में घुसकर छिनतई करने का भी आरोप है।

घटना में घायल हुए हरिओम प्रसाद वर्मा, रेणु देवी, टिंकू कुमार, रवि वर्मा उर्फ गुड्डू को जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना में रेणु देवी की अंगुली को पसली से काट दिया गया। इस मामले को लेकर छह के खिलाफ डेल्हा थाना में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले में दो की गिरफ्तारी कर ली है। डेल्हा थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना का केस दर्ज किया गया है। लक्ष्मण प्रसाद और नरेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/retired-railwaymans-entire-family-beaten-gambhir-127586277.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/

0 Response to "रिटायर रेलकर्मी के पूरे परिवार को पीटा, गंभीर"

Post a Comment