पड़ोस का देवर महिला से करता था छेड़खानी, विरोध जताने पर पति को पीटा
मखदुमपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोस के देवर पर गलत नियत से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसके पति आरोपित पड़ोसी धर्मचंद साव के पास विरोध जताने गए तो उसका भाई और बेटा मिलकर मारपीट करने लगा। इस संदर्भ में पीड़ित महिला ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
एसपी को दिए आवेदन में महिला ने उल्लेख किया है कि बीते 12 अगस्त को अपने घर के पीछे खाड़ी में गाय को चारा खिला रही थी। इसी क्रम में आरोपित धर्मचंद साव वहां पहुंच गया और गलत नियत से उसका हाथ पकड़ कर खींचने लगा। वह किसी तरह शोर मचा कर वहां से भाग गई। घर पहुंचने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। महिला का यह भी आरोप है कि उक्त आरोपित पहले भी छेड़खानी करते रहता था। लेकिन, देवर का रिश्ता समझकर वह विरोध नहीं करती थी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने मखदुमपुर थाना अध्यक्ष को इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/the-brother-in-law-of-the-neighborhood-used-to-molest-the-woman-beat-her-husband-on-protesting-127619275.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/
0 Response to "पड़ोस का देवर महिला से करता था छेड़खानी, विरोध जताने पर पति को पीटा"
Post a Comment