Popular Posts

अंतिम चरण में पहुंचा इंटर का नामांकन, 95 प्रतिशत बच्चों ने दिया अावेदन

अंतिम चरण में पहुंचा इंटर का नामांकन, 95 प्रतिशत बच्चों ने दिया अावेदन

जिले के दोनों प्रमुख कॉलेजों में इंटर के नामांकन का सिलसिला अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शुक्रवार को भी दोनों कॉलेजों में बचे हुए स्टूडेंट्स ने अपना नामांकन जारी रखा एसएस कॉलेज में अब तक कुल 1082 स्टूडेंट्स ने नामांकन लिया है। एसएस कॉलेज के सीनियर असिस्टेंट विवेक मोहन ने बताया कि उनके कॉलेज में साइंस में अब तक 649 स्टूडेंट्स का नामांकन हुआ है तो आर्ट्स में 443 का नामांकन हो सका है।

इसी प्रकार एसएन सिन्हा कॉलेज में शुक्रवार तक 1086 स्टूडेंट्स ने विभिन्न संकाय में अपना नामांकन लिया। एसएन कॉलेज के सीनियर असिस्टेंट ब्रजेश कुमार ने बताया कि उनके कॉलेज में अब तक साइंस में 549 आर्ट्स में 353 तथा कॉमर्स में कुल 133 स्टूडेंट्स का नामांकन हो सका है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार डीईओ ने जिले में आगामी 17 अगस्त तक नामांकन जारी रखने का आदेश दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/inter-enrollment-reached-in-the-final-stage-95-percent-children-gave-application-127619274.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/

0 Response to "अंतिम चरण में पहुंचा इंटर का नामांकन, 95 प्रतिशत बच्चों ने दिया अावेदन"

Post a Comment