विरोध करने वालों को झूठे मुकदमे में फंसा रही है केन्द्र की सरकार
भाकपा माले के जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा और इनौस नेता संतोष केसरी ने बयान जारी कर भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य बलिन्द्र साइकिया की असम सरकार द्वारा गिरफ्तारी और अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव, विपल्वी किसान संदेश के प्रधान संपादक पुरुषोत्तम शर्मा को दिल्ली पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश करने की सरकारी कार्रवाई की निंदा की है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेताओं की आवाज बंद करने की तानाशाही रवैया को देश के लिए बहुत ख़तरनाक है। बलिन्द्र साइकिया असम में सीएए विरोधी आंदोलन में अगवा रहे हैं और हाल में बिना मुआवजा किसानों की जमीन छीनने के खिलाफ धारावाहिक आंदोलनों का नेतृत्व कर रहे थे। माले नेताओं ने कहा कि उनके नेता भाजपा की असम सरकार के लिए आंखों की किरकिरी बन गए थे।
वहीं उत्तराखंड निवासी किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव पुरुषोत्तम शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली दंगा मामले में बेवजह आठ घंटा से अधिक थाने में बैठाए रखा। दिल्ली पुलिस द्वारा संघ और भाजपा के दंगाइयों को बचाने के लिए सीएए- एनपीआर- एनआरसी विरोधी आंदोलन में शामिल सभी नेताओं, बुद्धिजीवियों, छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को निर्लज्जतापूर्वक फर्जी केस में फंसा रही है।
नोटिस भेजकर भय आतंक का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है ताकि संधी उपद्रव, मोदी सरकार के देश नीलामी हरकतों का कोई विरोध करने की कोशिश न करे। नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस संघ परिवार की बी-टीम में तब्दील हो गई है। पार्टी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जब से पीएम मोदी की सरकार आई है नियम- कानून, संविधान को ताक पर रखकर सरकार विरोधियों को, संघ के आलोचकों को, प्रगतिशील सोच रखने वाले तमाम लोगों को बेवजह तंगो-तबाह किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/central-government-is-implicating-protesters-in-false-cases-127619281.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/
0 Response to "विरोध करने वालों को झूठे मुकदमे में फंसा रही है केन्द्र की सरकार"
Post a Comment