Popular Posts

तीन प्रखंडों को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की मांग

तीन प्रखंडों को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की मांग

वीर कुंवर सिंह चौक को पन्हांस से जोड़ने वाली सड़क के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए प्रतिरोध सभा का आयोजन किया। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए समीर सिंह चौहान ने कहा कि वीर कुंवर सिंह चौक को पन्हांस से जोड़ने वाली सड़क को बने हुए 17 वर्षों से अधिक का समय हो गयाl

पिछले तीन-चार वर्षो से यह सड़क अपनी बदहाल हैl सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क कुछ पता ही नहीं चलताl इस सड़क से होकर प्रतिदिन सूजा, पहाड़ चक, भर्रा, साख, तुलसीपुर सहित तीन प्रखंड को जोड़ने वाली कई गांव के लोग रोज सफर करते हैंl चांदपुरा और बखरी जाने के लिए भी लोग शॉर्टकट के रूप में इस सड़क का प्रयोग करते हैंl

यह एक अति व्यस्त एवं महत्वपूर्ण सड़क हैl आए दिन इस सड़क पर छोटी-मोटी दुर्घटनाएं घटती रहती हैl क्षेत्रवासी लंबे समय से इस सड़क के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे हैंl सड़क बनने की दिशा में पहल नहीं होने पर विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व ठाकुर एवं कुंदन कुमार शर्मा ने कियाl मौके पर युवा मोर्चा जिला सचिव कैलाश यादव, रंजीत कुमार, रोशन कुमार, नंदन कुमार एवं ओंकार रजक के साथ अन्य लोग उपस्थित थेl



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand for construction of road connecting three blocks


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/begusarai/news/demand-for-construction-of-road-connecting-three-blocks-127615993.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/86_1597359716.jpg

0 Response to "तीन प्रखंडों को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की मांग"

Post a Comment